वास्तु विज्ञान के अनुसार आपका घर खास तौर पर आपका बेडरूम वास्तु दोष से मुक्त हो तो कई सारी परेशानी यूं ही खत्म हो जाती है। खास तौर पति-पत्नी के बीच प्यार की कमी और पैसों को लेकर परिवार में होने वाले छोटे मोटे विवादों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए अपनी लाइफ को रोमांटिक और खुशहाल बनाने के लिए बेडरू में वास्तु की इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
2 of 8
चाइनिज वास्तु विज्ञान के अनुसार बेडरूप में मेनडरिन बतख की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। यह प्रेम और खुशी के प्रतीक पक्षी माने जाते हैं। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध को मजबूत बनाता है। जिनकी शादी में बाधा आ रही हो वह भी अपने बेडरूम में इसे रखें तो लाभ मिलता है। ध्यान रखना चहिए कि यह पक्षी हमेशा जोड़े में होता है। अकेला रखने से नुकसान होता है।
विज्ञापन
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
3 of 8
फेंगशुई में यह भी कहा गया है कि अगर संभव हो तब बेडरूम में दर्पण नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में दर्पण का रिफ्लैक्शन बेड पर होने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे पति अथवा पत्नी में से किसी एक की तबीयत अक्सर खराब रहती है। इससे संबंधों में भी दूरी बढ़ने लगती है और जीवन में प्यार की कमी होने लगती है।
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
4 of 8
वास्तु विज्ञान के अनुसार विवाहित लोगों को बेडरूम में बेड पर एक ही गद्दे और बेड का इस्तेमाल करना चाहिए। बेड, बेडशीट और गद्दा अलग-अलग होना भी संबंधों में दूरियां बढ़ाने वाला होता है।
विज्ञापन
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
5 of 8
बेड के नीचे या जिस बेड पर आप सोते हैं उसके बक्से में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चीजें या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। यह न सिर्फ आपके संबंधों को खराब करता है बल्कि आर्थिक समस्याओं को भी बढ़ता है। इससे पति-पत्नी के बीच धन संबंधी विषयों को लेकर मन मुटाव हो सकता है।
विज्ञापन
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
6 of 8
बहुत से लोग अपने बेडरूम को सजाने के लिए बेडरूम में पौधा लगाकर रखते हैं। जबकि वास्तु विज्ञान के अनुसार शयनकक्ष में पौधे नहीं लगाना चाहिए। इससे स्वास्थ और धन का नुकसान होता है। आपसी रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव बना रहता है।
विज्ञापन
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
7 of 8
बेडरूम में रोशनी की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि रोशनी पलंग पर सीधी न पड़े। प्रकाश हमेशा पीछे या बांयी ओर से आनी चाहिए। पलंग के सामने की दीवार राधा कृष्ण या प्रेम के प्रतीक किसी की तस्वीर लगानी चहिए।
प्यार और पैसे के लिए आजमाएं बेडरूम के 7 वास्तु टिप्स
8 of 8
वास्तु विज्ञान के अनुसार बेडरूम में पानी का फव्वरा और पानी वाली पेंटिंग नहीं होनी चाहिए। इससे संबंधों मे जहां उतार-चढ़ाव बना रहता है वहीं स्वास्थ्य और धन के लिए भी यह ठीक नहीं होता।