हमारे देश के प्राचीन मंदिर अपनी भव्यता एवं धार्मिक महत्ता के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। लेकिन फिर भी क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर भारत में नहीं है। भारत से 4800 कि.मी. दूर एक ऐसा देश जहां पर है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर तथा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक भी । जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक विशालकाय हिन्दू मंदिर की। यह मंदिर है अंकोरवाट मंदिर जो कम्बोडिया के अंकोर में स्थित है। इसका पुराना नाम यशोधपुर था। मीकांक नदी के किनारे सिमरिप शहर में बसे इस मंदिर को टाइम मैगज़ीन ने दुनिया के पांच आश्चर्यजनक चीज़ों में शुमार किया था। इसका फैलाव सैंकड़ों वर्ग मील में है।