वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी कारण से आपके घर में वास्तु दोष लगता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। जिससे परिवार में कलह आर्थिक परेशानियां रोग आदि कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। वास्तु दोष केवल घर के गलत निर्माण के कारण ही नहीं लगता है बल्कि घर में रखी कुछ चीजें और आस-पास रखा हुआ कुछ सामान भी वास्तु दोष का कारण बनता है। जिससे आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से समस्याएं आने लगती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
वास्तु में टूटी या खंडित चीजों को घर में रखने का मनाही की गई है। यदि आपके घर में कोई ऐसी चीज है जो थोड़ी सी भी टूटी-चटकी हुई है और उसको बावजूद भी आप वह वस्तु घर में रखते हैं तो आपके परिवार में कलह बढ़ सकती है। इसी तरह से आजकल लोग बाजार में ऐसी बहुत सारी कांच, लोहे एवं मिट्टी आदि की बनी हुई सजावट करने की चीजें लेकर आते हैं जिनकी बनवाट देखने में टूटी हुई और नोंकदार होती है। ये चीजें भले ही देखने में अच्छी लगती हो लेकिन ये आपके परिवार के संबंधो में दरार ला सकती हैं साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है। इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। इसलिए भूलकर भी ऐसी चीजों को घर में न रखें।
विज्ञापन
3 of 6
कैक्टस
- फोटो : Social media
घर में कभी भी नागफनी या अन्य कांटेदार पौधे न रखें साथ ही जिन पौधों से दूध आदि निकलता है उन्हें भी घर में नहीं रखना चाहिए। ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जिससे आपके घर में कलह का वातावरण बनता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ लोगों को अपने घर में कई तरह की पेंटिंग्स लगाने का शौक होता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी बंजर धरती, बंजर पहाड़ों, खंडहर आदि की पेंटिंग्स भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मकता आती है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
वास्तु कहता है कि हिंसक पशुओं और युद्ध आदि की तस्वीरे भी घर में नहीं लगानी चाहिए। महाभारत की तस्वीर भी घर में लगाने को मना किया जाता है। इस तस्वीर को बार-बार देखने पर परिवार के सदस्यों के मन में मतभेद पैदा होने लगता है।
घर के आगे भूलकर भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को रोग पकड़ लेते हैं साथ ही ऐसे घर में लक्ष्मी का आगमन भी नहीं होता है। आपको आर्थिक समस्याएं घेरने लगती हैं।