इस रंग के जूते चप्पल न पहनें
- फोटो : social media
इस रंग के जूते चप्पल न पहनें
वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग के जूते नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि पीला रंग बृहस्पति से संबंधित है। ऐसे में पीले रंग की चप्पल पहनकर गुरु बृहस्पति का अनादर करते हैं। इसके साथ ही कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाता है। वास्तु में इस ग्रह को सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि यह ग्रह कुंडली में कमजोर हो जाए तो जातक के मूल्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। किसी भी काम में बड़ों का सहयोग रुक जाता है। इसके साथ ही कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर का सुख-शांति समाप्त हो जाता है। इसलिए इस रंग के जूते और चप्पल पहनने से बचना चाहिए।