फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: हर शनिवार को करना चाहिए ये 4 उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न

Sat, 02 Nov 2019 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
shani dev - फोटो : shani dev
शनिदेव को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है, इसलिए हमारे सभी तरह के अच्छे-बुरे कामों के लिए उस हिसाब से शनिदेव हमें फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति कुंडली में शनि की अशुभ छाया है उसे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में शनिदोष को कम करने और शनि महाराज की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कई तरह के उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं इन्हीं कुछ उपायों के बारे में।

पढ़ें- इस तरह से हो घर का मेन गेट, हाथ में टिकने लगेगा पैसा
विज्ञापन

2 of 5
शनि की साढ़ेसाती को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पास के किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे सुबह स्नानकर दोनों हाथों से पेड़ को छूते हुए जल अर्पित करना चाहिए। पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ का जप करें।
विज्ञापन

3 of 5
शनिदेव हनुमानजी के भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा करते हैं इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।  हनुमान जी के दर्शन और उनकी भक्ति करने से शनि के सभी दोष समाप्त होते हैं।

4 of 5
शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 शनिवार के दिन किसी भी चीज के बुरे फल को दूर करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने को किसी गरीब को दान देने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
 
पढ़ें- पैसों की तंगी को दूर करते हैं वास्तु के ये 4 उपाय, आजमाएं जरूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें