पैसों की तंगी से परेशान रहते हैं तो इसकी वजह कहीं न कहीं आपके घर का वास्तु दोष भी होगा। क्योंकि जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहां परेशानी बनी ही रहती है चाहे आप ज्यादा कमाएं या कम। जबकि वास्तु दोष में कमी होने पर कम कमाई में भी बरकत होती है और आप उन्नति की ओर बढ़ते रहते हैं। इसलिए घर को वास्तुदोष से मुक्त रखने के लिए आप अपने घर में इन वस्तुओं को लाएं कुछ ही दिनों में आपको लाभ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
2 of 8
अपने घर में धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा रखें। लाफिंग बुद्धा को समृद्धि का देवता कहा जाता है। कहते हैं इसे घर में रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है और घर में समृद्धि आती है। लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर पश्चिम कोण में रखें।
विज्ञापन
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
3 of 8
विंड चाइम घर में लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। इनकी घंटियों की आवाज से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
4 of 8
नौकरी और घर में बरकत हो इसके लिए सोने के सिक्कों वाला एक समुद्री जहाज ला कर रखें। सिक्कों से भरा समुद्री जहाज सफलता का प्रतीक माना जाता है। लोग मानते हैं कि इसको घर के अंदर की ओर आता हुआ रखने से घर में समृद्धि आती है।
विज्ञापन
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
5 of 8
चाइनीज सिक्कों को फेंगशुई में बहुत अहम माना गया है। इन्हें आय का स्त्रोत माना जाता है। इनको लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है। वैसे तो ये आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन अगर आपको यह ढूंढने में दिक्कत हो रही है तो आप इनकी जगह तांबे की गोल पट्टियों में छेद करके भी इन्हें खुद तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
6 of 8
फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ग्लोब अपने अंदर प्रकाश को समाहित रखता है। इसलिए इसे जिस भी स्थान रखा पर रख्ाा जाता है वहां यह अपनी ऊर्जा से उजाला करता है यानी सकारात्मकता फैलाता है।
विज्ञापन
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
7 of 8
घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे के ऊपर बीच में लगाएं। मुख्य द्वार पर लगाने का तर्क यह है कि इससे घर को किसी की नजर नहीं लगती। यह घर को सुरक्षित रखता है तथा समृद्धि लाता है।
पैसे की तंगी बनी रहती है तो घर में लाएं यह 7 चीजें, मिलेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
8 of 8
फेंगशुई माना गया है कि धातु के कछुए को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है। इसे रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति रहती है। इसे ड्राईंग रूम में हमेशा उत्तर दिशा में रखें।