फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fengshui Tips: जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री

Wed, 01 Jun 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
Crystal Tree Benefits: हर कोई चाहता है कि उसका जीवन खुशियों से भरा रहे। परिवार में प्यार और एकता बनी रहे। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद भी कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता हो जाती है, नतीजन जो आपको चाहिए वह नहीं मिल पाता है और आप कभी रिश्तों को लेकर कभी आर्थिक और मानसिक समस्या से जूझते रहते हैं। ऐसे में फेंगशुई में बहुत सी ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से आपकी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का वास होता है। फेंगशुई में कई ऐसी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिन्हें घर, ऑफिस या गार्डन आदि में रखने से व्यक्ति के आसपास नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इन्हीं में से एक क्रिस्टल ट्री भी है। कहा जाता है कि घर में क्रिस्टल ट्री रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...  
विज्ञापन

2 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
कैसा होता है क्रिस्टल ट्री
क्रिस्टल ट्री कई तरह के रंग-बिरंगे रत्नों और स्फटिक का बना हुआ होता है। कहा जाता है कि यदि फेंगशुई में बताए नियम के मुताबिक क्रिस्टल ट्री को घर या ऑफिस में रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
घर या ऑफिस में क्रिस्टल ट्री लगाने के फायदे 
पढ़ाई में सफलता के लिए व्यक्ति को अपनी स्टडी रूप में क्रिस्टल ट्री रखने की सलाह दी जाती है। फेंगशुई के अनुसार, छात्रों को अपनी पढ़ाई के कमरे या स्टडी टेबल पर उत्तर-पूर्व कोने में क्रिस्टल ट्री रखनी चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। 

4 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
फेंगशुई के अनुसार, क्रिस्टल ट्री को लिविंग रूम या बेडरूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे भाग्योदय होने के साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। 
विज्ञापन

5 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
फेंगशुई के अनुसार, घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल ट्री रखने से घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही करियर और व्यवसाय के अवसरों में भी लाभ होता है।  
विज्ञापन

6 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
घर का पूर्वी हिस्सा स्वास्थ्य से संबंधित होता है। ऐसे में घर या ऑफिस की पूर्वी दिशा में क्रिस्टल ट्री रखने की सलाह दी जाती है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जीवन में चाहते हैं तरक्की तो घर या ऑफिस में इस तरह रखें क्रिस्टल ट्री - फोटो : Instagram
यदि आप अपने घर में रंग-बिरंगे वाला क्रिस्टल ट्री रखते हैं, तो घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। साथ ही, व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें