फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: रसोई घर में इन तीन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, परिजनों पर लग सकता है ग्रहण

Sat, 07 Dec 2024 05:45 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक, रसोई में रखी हर एक वस्तु हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में रसोई घर में कुछ चीजों का बार-बार गिरना अशुभ संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
किचन के वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
Vastu Tips For Kitchen: रसोई घर, घर का वह हिस्सा है जहां परिवार मिलकर भोजन करता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक, रसोई में रखी हर एक वस्तु हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती है। रसोई घर में होने वाली कुछ घटनाएं शुभ या अशुभ संकेत दे सकती हैं। इनमें से एक है रसोई में कुछ चीजों का बार-बार गिरना। आमतौर पर रसोई में चीजों गिर जाना सामान्य बात होती है, लेकिन अगर कुछ चीजें बार-बार गिर रही हैं तो यह खराब संकेत हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में कुछ विशिष्ट चीजों का बार-बार गिरना आने वाले संकट का संकेत हो सकता है। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किचन के वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
अक्सर हम देखते हैं कि रसोई में काम करते समय चीजें गिर जाती हैं, लेकिन कुछ चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का संकेत हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई में दूध, नमक या सरसों का तेल जैसे पदार्थों का बार-बार गिरना आपके जीवन में आने वाली समस्याओं का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रसोई में चीजों का गिरना शुभ या अशुभ - फोटो : Adobe Stock
दूध का गिरना
दूध को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आपकी रसोई में दूध लगातार गिर रहा है तो यह आपके घर में आने वाली किसी समस्या का संकेत हो सकता है। यह आपके स्वास्थ्य, धन या पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

4 of 5
रसोई में चीजों का गिरना शुभ या अशुभ - फोटो : Adobe Stock
नमक का गिरना
नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है। अगर आपकी रसोई में नमक बार-बार गिर रहा है तो यह आपके वैवाहिक जीवन में तनाव या धन हानि का संकेत हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रसोई में चीजों का गिरना शुभ या अशुभ - फोटो : Adobe Stock
सरसों के तेल का गिरना
सरसों के तेल को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। अगर आपकी रसोई में सरसों का तेल बार-बार गिर रहा है तो यह शनि दोष के कारण होने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें