फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह से हो घर का मेन गेट, हाथ में टिकने लगेगा पैसा

Wed, 11 Oct 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं है। उनके पास पैसे नहीं रूकते। काफी मेहनत के बावजूद भी आर्थिक तंगी से जूझते रहते हैं। अगर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है तो माना जाता है कि घर में लक्ष्मी का निवास है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपके घर का मुख्यद्वार वास्तु दोष से मुक्त हो। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार घर का भाग्य प्रवेशद्वार पर लिखा होता है और इसका असर घर में रहने  वालों पर होता है। इसलिए घर बनवाते या खरीदते समय मुख्यद्वार से जुड़ी कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-  फ्लैट लेने जा रहे हैं तो भूलकर भी इस मंजिल पर लेने की न करें गलती
विज्ञापन

2 of 5
घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए। पूर्व और उत्तर दिशा में मुख्य द्वार होना वास्तु की दृष्टि से सबसे उत्तम होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर किसी घर में दो बाहरी दरवाजा हो तब इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि दोनों गेट एक-दूसरे के सामने न हो। कहते हैं इससे जितनी तेजी से धन आता है, उतनी ही तेजी से चला भी जाता है।

ये भी पढ़ें-  कहीं आप भी तो इन मूर्तियों को नहीं रखते अपने घर के मंदिर में, होता है अशुभ

4 of 5
मेन गेट कभी भी बीच में नहीं होना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस दीवार के साथ मेन गेट बनवाना चाहते हैं, उस दीवार को नौ भागें में बांटें। इसके बाद भवन में प्रवेश की दिशा से बायीं ओर पांच  भाग और दायीं ओर से तीन भाग छोड़कर बनवाएं। इससे प्रवेश बड़ा होगा और निकास छोटा। माना जाता है कि ऐसा होने से आय अधिक होती है और व्यय कम।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यद्वार के सामने मंदिर, वृक्ष, कुआं या स्तंभ नहीं होना चाहिए। इसे 'वास्तु वेध' कहा जाता है यानी लक्ष्मी का प्रवेश बाधित होता है। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार भवन की ऊंचाई से दोगुनी दूरी पर उपरोक्त चीजें न हों। उसके आगे होने पर भी वास्तु-वेध नहीं लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें