अमूमन लोग एक दूसरे से पैसा ही उधार मांगते हैं, लेकिन आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए। अगर आप भी दूसरों की इन चीजों का मांगकर इस्तेमाल करते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल लीजिए। यह आपके लिए मुसीबत और बदकिस्मती की वजह बन सकते हैं।
शास्त्रों, धर्म-पुराणों में कुछ काम करने के लिए सख्त रूप से मनाही है, साथ ही इन चीजों का दान भी व्यक्ति को राजा से रंक बना देता है। अगर इन चीजों का दान किया तो घर में दरिद्रता का वास होता है और उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है। इसलिए इनके प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है।
घड़ी
घड़ी का काम समय बताना है। आपका अच्छा या बुरा समय आपकी परिस्थिति तय करती है। कभी किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी घड़ी नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी और की घड़ी को अपनी कलाई पर बांधने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। यदि आप अपनी घड़ी किसी को उधार देते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।