फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले जरूर हटा लें घर से ये 10 चीजें, तभी मां लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
diwali
कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दिवाली में विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस वर्ष 27 अक्टूबर, रविवार को दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक माह के आरंभ से ही इस त्योहार की तैयारी होने लगती है। सुख,समृद्धि की कामना हेतु प्रत्येक व्यक्ति हर साल दीपावली पर अपने घर की साफ सफाई जरूर करता है, ताकि धन की देवी लक्ष्मी उनके घर में वास करें और उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर करें। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास उन घरों में नहीं होता है, जहां पर गंदगी और और अशुभ चीजें होती है। मां लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत पसंद होती है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपावली पर घर में टूटी-फूटी चीजें भी नहीं होनी चाहिए। आइए जानते हैं, दिवाली की साफ सफाई करते समय हमे किस सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 11
WINDOW
टूटे हुए शीशे की चीजें
यदि आपके घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा रखा है या फिर आपकी खिड़की में टूटे हुए शीशे लगे हैं, तो उसे तुरंत घर से बाहर करें और उसकी जगह नया शीशा लगवाएं। घर पर टूटा शीशा रखना अशुभ होता है।

 
विज्ञापन

3 of 11
रेडियो - फोटो : अमर उजाला
खराब इलेक्ट्रिक समान
यदि आपके घर में कोई इलेक्ट्रिक समान खराब पड़े हैं, तो उसे बनवाकर दोबारा इस्तेमाल में ले या फिर दिवाली से पहले घर से बाहर करना न भूलें। खराब पड़े ये बिजली के समान आपके सेहत और सौभाग्य दोनों के के लिए अशुभ साबित होते हैं।

4 of 11
विसर्जित की देवताओं की मूर्तियां
खंडित मूर्तियां
कभी भूलकर भी किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को जरूर किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें।
विज्ञापन

5 of 11
money throws from terrace - फोटो : Facebook
छत के हिस्से को रखें साफ-सुथरा
इस दिवाली से पहले घर की छत साफ करें और पहले से पड़े हुए कूड़ा-कबाड़ या प्रयोग में न लाया जाने वाले सामान को घर से बाहर कर दें।
विज्ञापन

6 of 11
clock
बंद पड़ी घड़ी को हटा दें
वास्तु के अनुसार घड़ी आपके प्रगति का प्रतीक होती है। ऐसे में बंद घड़ी निश्चित रूप से आपकी उन्नति में बाधक है। इसलिए यदि घर में खराब घड़ी है तो उसे दिवाली से पहले जरूर घर से निकाल बाहर करें।
विज्ञापन

7 of 11
pt shoes
पुराने पड़े जूते-चप्पल
दिवाली के त्योहार से पहले घर की सफाई करते समय अपने पुराने जूते- चप्पलों, जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें घर से बाहर करना न भूलें। फटे-पुराने जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।

8 of 11
made in chinal utensils
टूटे हुए बर्तन
कभी भी टूटे हुए बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दिवाली आप ऐसे सभी बर्तन जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर टूटे हुए हैं, उन्हें घर से जरूर बाहर कर दें। ये घर में लड़ाई का कारण बनते हैं।
 

9 of 11
photo frame
टूटी हुई तस्वीरे
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से बहार कर दें। वास्तु के अनुसार टूटी हुई है तस्वीरों से घर का वातावरण प्रभावित होता है। 

10 of 11
घर का फर्नीचर
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में टुटा फूटा फर्नीचर रखना अशुभ माना जाता है। घर का फर्नीचर एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।
विज्ञापन

11 of 11
mirror
टूटा हुआ दर्पण
वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटा हुआ दर्पण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें