फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2017: इन 5 प्रसाद के बिना अधूरी रहती है मां लक्ष्मी की पूजा

Thu, 19 Oct 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 6
laxmi maa
हर कोई चाहता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की उन पर विशेष कृपा बनी रहे और उन्हें खुश करने के लिए हर तरह के प्रयत्न भी करते हैं। खासतौर पर दिवाली के समय, कहा जाता है इस दिन मां लक्ष्मी साक्षात् घर में वास करती है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा करने के साथ ही उनका पसंदीदा प्रसाद भी चढ़ाना चाहिए। जानिए उनके 5 पसंदीदा प्रसाद के बारे में...

ये भी पढ़ें- दिवाली की रात इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं 1 दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
विज्ञापन

2 of 6
मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि मखाना जल में एक कठोर आवरण में बढ़ता है। इसलिए यह हर तरह से शुद्घ और पवित्र रहता है। इसका प्रयोग यज्ञ और हवन में भी किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
इस समय बाजार में आपको जल सिंघाड़ा खूब दिखता होगा। यह मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। इसका कारण यह है कि यह भी जल में पैदा होता है। यह मौसमी फल है और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी है।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2017: इन 4 चीजों से मां लक्ष्मी होती हैं आकर्षित, खरीदना न भूलें

4 of 6
लक्ष्मी माता का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। मखाने की तरह यह भी कठोर आवरण से ढंका रहता है। जिससे यह शुद्ध और पवित्र रहता है। लक्ष्मी मैया को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने वाले पर माता प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मखाना, जल सिंघार और बताशे ये तीनों चीजें चन्द्रमा से संबंधित वस्तुएं हैं। चन्द्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। चन्द्र से संबंध होने के कारण बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। यही कारण है कि दीपावली में बताशे और चीनी के खिलौने लक्ष्मी माता को अर्पित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanteras: पूजा के लिए 1 घंटे का मुहूर्त, जानें किस समय करें कौनसी खरीदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माता को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद सबसे अंत में देवी को पान अवश्य अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें