फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2019: क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से दूर होते हैं ये 7 वास्तु दोष

Tue, 24 Dec 2019 06:09 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस डे और सांता के बारे में तो आपने कई बातें सुनी होंगी लेकिन इस खास दिन सजाए जाने वाले क्रिसमस ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपको कुछ पता हो। क्रिसमस मनाने वाला हर व्यक्ति इस दिन अपने घर क्रिसमस ट्री लाकर उसे जरूर सजाता है। ऐसा माना जाता है कि इस खास दिन क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने से बुरा भाग्य बदलकर अच्छे में बदल जाता है।इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री आपके घर से एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात वास्तु दोष दूर करता है।आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
हर साल 25 दिसंबर ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।ये ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है।इस दिन क्रिसमस ट्री का भी अपना एक खास महत्व होता है।इस खास दिन क्रिसमस ट्री को खासतौर पर सजाया जाता है।क्रिसमस ट्री को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं।माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को इस दिन घर लाने और सजाने से वास्तु दोष दूर होते हैं।मान्यताओं की मानें तो क्रिसमस ट्री को क्रिसमस के दिन सजाने की परम्परा सबसे पहले जर्मनी से शुरू होकर 19वीं सदी में इंग्लैंड पहुंची, जिसके बाद यह रिवाज सम्पूर्ण विश्व में प्रचलन में आ गया। 
विज्ञापन

3 of 7
क्रिसमस ट्री की कहानी प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी हुई है।माना जाता है कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके माता पिता मरियम एवं जोसेफ को बधाई देने वाले लोगों ने, जिनमें स्वर्गदूत भी शामिल थे, एक सदाबहार फर को सितारों से रोशन किया था। जिसके बाद से ही सदाबहार क्रिसमस फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में पहचाना जाता है।

4 of 7
क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने का चलन 17वीं शताब्दी से शुरू हुआ। प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता था। मान्यता थी कि इसे सजाने से घर में बच्चों की आयु लंबी होती है। 
विज्ञापन

5 of 7
माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को घर में रखने से बुरी आत्माएं दूर होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री अग्नि का प्रतीक होता है और धरती पर हर चीज को जीवनदान प्रदान करने के लिए सक्षम है।
विज्ञापन

6 of 7
माना जाता है कि घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन से हर तरह का तनाव दूर होता है। कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर जो स्टार लगाएं जाते हैं, वो व्यक्ति के जीवन से अंधेरा दूर करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
christmas day
क्रिसमस ट्री पर लगा छोटा सा सांता क्लॉज जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिलने वाली खुशियों का प्रतीक है। इसके अलावा क्रिसमस ट्री पर टंगे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स घर में खुशहाल माहौल और सकारात्मक उर्जा का संकेत देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें