क्रिसमस ट्री
- फोटो : Adobe Stock
हर वर्ष 25 दिसंबर के दिन अधिकांश घरों, व्यावसायिक स्थानों और कार्यालयों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। कुछ ग्रंथों में इसे "स्वर्ग का वृक्ष" भी कहा गया है। देखा जाए तो पेड़ हमारे ग्रह का एक अभिन्न अंग हैं, क्रिसमस ट्री भी पेड़ का ही एक रूप होता है। क्रिसमस ट्री को फलों, फूलों, रोशनी, कैंडी, चॉकलेट, खिलौनों और बहुत कुछ से सजाया जाता है, इसे आध्यात्मिक प्रतीकों, चित्रों और मूर्तियों से भी सजाया जाता है।