फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: धन लाभ और सुख-समृद्धि के लिए बड़े काम की हैं वास्तु की यह 5 चीजें

Thu, 21 Jul 2022 10:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
vastu tips : गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। - फोटो : अमर उजाला
अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि कमाई तो ठीक-ठाक होती है पर पैसा नहीं बचता या आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन के अभाव को दूर करने के लिए वास्तुशास्त्र में पांच चीजें ऐसी बताई गई हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर-परिवार पर बनी रहती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बांसुरी के वास्तु उपाय
बांसुरी
भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी को बेहद शुभ प्रतीक के रूप में माना जाता है,साथ ही इसे वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी की बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी स्वरूपा राधा रानी की कृपा बनी रहती है।शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन

3 of 6
ganesh - फोटो : Istock
गणेश जी की ऐसी प्रतिमा
गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

4 of 6
goddess laxmi
मां लक्ष्मी और कुबेर
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरुर होगी लेकिन धन वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।
 
विज्ञापन

5 of 6
शंख - फोटो : social media
घर में रखें यह शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानिए माता लक्ष्मी की पूजा की विधि - फोटो : istock
एकाक्षी नारियल
नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें