आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में किसी के पास समय अपने लिए समय नहीं बचता है। तनाव के चलते यहां तक की सोने के लिए भी समय की कमी रहती है। ऐसे में रात में लोगों को नींद न आने की बीमारी से दो चार होना पड़ता है। इसके आलावा रात में डरकर अचानक नींद भी खुल जाती है। इससे बचने के लिए वास्तुशास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं।
पढ़ें- भूलकर भी ऐसी जगह न लगाएं मनी प्लांट, होता है धन का नुकसान
विज्ञापन
2 of 6
हमारे शास्त्रों में तांबे के बर्तन का विशेष महत्व होता है। पूजा के आलावा वास्तुशास्त्र में इसका उपयोग बहुत कारगर होता है। यदि रात में आपकी नींद बीच में बार-बार टूट जाती है तो रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने बिस्तर के पास रखें और सुबह उस पानी को घर के पौधे में डाल दें।
विज्ञापन
3 of 6
यदि आपके यहां कोई छोटा बच्चा है और वह सोते समय वह रात में डरकर चौंक जाता है तो अपने बिस्तर के नीचे छोटा सा चाकू रख लें इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है।
पढ़ें- घर में कभी भी न लगाएं हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, नहीं मिलती पूरी कृपा
4 of 6
जो महिलाएं रात में अपने बालों को खुला रखकर सोती हैं उन्हें डरावने सपने और अधूरी नींद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बाल को हमेशा बांधकर ही सोना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
कभी भूल कर भी आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसके नीचे जूते-चप्पल न रखें इससे आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा हावी होने लगती है। इसलिए बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल न रखें।