गुस्सा आना इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है। कई बार आप गुस्से में अपनी सबसे प्यारी चीज खो देते हैं। जिसका पछतावा आपको एक समय के बाद में होता है उस वक्त आप लाख कोशिश करते हैं इसे वापस पाने की, लेकिन वह मिल नहीं पाता। ऐसे में आपके परिवार में भी तनाव का माहौल रहता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसका उपयोग कर आप अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं।