वास्तु शास्त्र में घर में पौधे लगाने की दिशा तय की गई है। माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से घर में धन का आगमन बढ़ता और सुख-समृद्धि में इजाफा होता है। लेकिन यही पौधा अगर गलत दिशा में लगाया जाता है तो लाभ की जगह नुकसान हो जाता है।
पढ़ें- जिस घर में होती हैं ये 5 चीजें, वहां पर हमेशा रहती है धन की कमी
विज्ञापन
2 of 5
वास्तु विज्ञान में मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को उत्तम माना गया है। आग्नेय दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। गणेश जी अमंगल का नाश करते हैं और शुक्र सुख-समृद्धि का कारक होता है।
विज्ञापन
3 of 5
मनी प्लांट के लिए सबसे नकारात्मक दिशा ईशान यानी उत्तर पूर्व को माना गया है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने पर धन वृद्धि की बजाय आर्थिक नुकसान हो सकता है। ईशान का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है। शुक्र और बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है क्योंकि एक राक्षस के गुरू हैं तो दूसरे देवताओं के गुरू। शुक्र से संबंधित चीज इस दिशा में होने पर हानि होती है।
पढ़ें- इन 5 कारणों से घर में हमेशा रहती है अशांति और दरिद्रता
4 of 5
वास्तु विज्ञान के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा के लिए सबसे उत्तम तुलसी का पौधा होता है। इसलिए ईशान दिशा में मनी प्लांट लगाने की बजाय चाहें तो तुलसी लगा सकते हैं। अन्य दिशाओं में मनी प्लांट का पौधा लगाने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है।
मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए बल्कि किसी सहारे से घर की दीवार पर फैलाना चाहिए। बेलें अगर जमीन पर फैली होंगी तो घर में आर्थिक नुकसान होता रहेगा।