फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: इन चीजों को कभी न रखें जमीन पर, आ सकती हैं जीवन में बाधाएं

Mon, 15 Mar 2021 12:26 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
वास्तु बहुत ही प्राचीन शास्त्र है जिसके द्वारा नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की पाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बहुत ही आवश्यक होता है। वास्तु में घर के निर्माण के बारे में तो विस्तृत जानकारी दी ही गई है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में प्रयोग की जानें वाली वस्तुओं को किस प्रकार से रखा जाए इस बारे में भी नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया गया है जिसके अनुसार कुछ चीजों को जमीन पर रखने के लिए मना किया गया है। यदि आप इन चीजों को जमीन पर ऐसे ही रख देते हैं तो आपको अपने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों को जमीन में नहीं रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शालीग्राम को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
शालिग्राम या शिवलिंग 
मंदिर आदि की सफाई करते समय कभी-कभी हम कुछ चीजों को जमीन पर रख देते हैं, लेकिन जानें-अनजानें की गई ये भूल आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। यदि आप मंदिर की साफ-सफाई कर रहे हैं तो कभी भूलवश भी शालीग्राम और शिवलिंग को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इन्हें किसी कपड़े में रखकर सही प्रकार से उचित स्थान पर रख दें।
विज्ञापन

3 of 5
vastu tips - फोटो : social media
वास्तु में पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों का बहुत महत्व माना जाता है। कई बार हम पूजा करते समय ध्यान नहीं देते हैं और पूजा से जुड़े सामान को ऐसे ही जमीन पर रख देते हैं परंतु वास्तु के अनुसार शंख, दीप, धूप, यंत्र, पुष्प, तुलसीदल, कपूर, चंदन, जपमाला आदि किसी भी पूजा की चीज को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। 
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
वास्तु के अनुसार कभी भी बहूमूल्य रत्न और धातु मोती, हीरा और सोना जैसी चीजों को कभी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। धातुओं और रत्नों का संबंध ग्रहों से होता है, यदि आप सीधे इन्हें जमीन पर रखते हैं तो आपको समस्याएं हो सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी आभूषण आदि को जमीन पर रखना शुभ नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मां लक्ष्मी की पूजा में सीप और कौड़ियों का विशेष महत्व माना गया है। यदि आपके घर में ये दोनों चीजें हैं तो इन्हें कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें