फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिशा में सोना देता है आपको धन लाभ, जानिए सोने के सही नियम

Sat, 29 May 2021 10:09 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वास्तु में निर्माण से लेकर घर की साज-सज्जा यहां तक की कौन सी वस्तु के लिए कौन सा स्थान और दिशा सही है यह भी बताया गया है। वास्तु में शयन संबंधी महत्वपूर्ण नियम भी बताए गए हैं। हर दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है। सोते समय आप किस ओर अपने पांव रखते हैं और किस ओर अपना सिर करते हैं इस बात का प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किस दिशा में सोना हो सकता है आपके लिए फायदेमंद और किस दिशा में सोने से हो सकती है परेशानी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sleep - फोटो : pixa
वास्तु के अनुसार पूर्व की दिशा की और सिर करके सोना बहुत शुभ रहता है। पूर्व दिशा को सकारात्मकता का भंडार माना जाता है यदि आप पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोते हैं तो यह सकारात्मकता को बढ़ाता है। इससे अध्ययन-अध्यापन में बढ़ोत्तरी होती है। वास्तु में पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस ओर सिर करके सोने से यश कीर्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
sleep
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ दिशा होती है लेकिन शयन करने के लिए यह दिशा अनुकूल नहीं मानी जाती है। उत्तर दिशा में सिर करके सोने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। आपके शरीर में रोग पनपने लगते हैं, इसलिए उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए।

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
वास्तु के अनुसार वैसे तो दक्षिण दिशा में कोई शुभ कार्य करना सही नहीं माना जाता है लेकिन दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना फायदेमंद रहता है। मान्यता है कि इस दिशा में सिर करके सोने से धन लाभ होता है।  घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने से दिमाग में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • बिस्तर पर कभी गंदे हाथ-पैर लेकर या जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए।
  • कभी भी टूटी-फूट खट, पलंग या फिर मैैले बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।
  • कभी भी बहुत दिनों से खाली पड़े अंधेरे घर या सूूनसान जगह पर नहीं सोना चाहिए।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें