आज के समय में एक आम आदमी के लिए अपने घर का सपना बहुत बड़ा होता है और वह इस सपने को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करता है ताकि वह अपना एक घर बना सकें। कई बार फ्लैट खरीदते समय व्यक्ति अपने बजट को प्राथमिकता देता है लेकिन वास्तुशास्त्र के नियमों का भी ध्यान रखा जाए तो बहुत सारी परेशानियों से बचा जा सकता है।
पढ़ें- घर की इस दिशा में रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगा धन लाभ
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जिस भूखंड या जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनी है अगर आप उसमें फ्लैट खरीदना चाहते है वह आयताकार होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर और पूर्व दिशा में ज्यादा खुली जगह भी होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
जिस फ्लैट का आप चुनाव करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वहां आसपास बड़ा अस्पताल, श्मशान, कब्रिस्तान, कसाईखाना न हो क्योंकि इन जगहों से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा एक बड़े हिस्से को प्रभावित करती है।
4 of 5
किसी भी ऐसी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में फ्लैट खरीदना चाहिए जिसके उत्तर या पूर्व दिशा अथवा ईशान कोण में भूमिगत पानी की टंकी, कूप या नलकूप हो। अन्य किसी भी दिशा या कोण में जल स्त्रोत का होना शुभ नहींं माना जाता है।