फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा पर जाने से पहले वास्तु और ज्योतिष की इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sun, 23 Aug 2020 08:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips - फोटो : vastu tips
ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में यात्रा को सफल बनाने के बारे में बहुत सी बातों को बताया गया है। इनको अपनाकर आप अपनी यात्रा को सुखद व मंगलकारी बना सकते हैं। किसी भी तरह की ट्रिप या यात्रा पर जाने से पहले यात्रा को शुभ और सुगम बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। ये बातें इस प्रकार हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
ट्रिप - फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा पर जाते समय कोई भी नकारात्मक शब्द न बोलें। इससे यात्रा में विघ्न पैदा होता है। जब भी यात्रा पर निकले इष्टदेव को याद करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। यात्रा पर जाने से पहले किसी नदी, आग, हवा, देवी-देवता, बड़े बुजुर्ग, माता-पिता या स्त्री का मजाक न उड़ाएं और न ही अपशब्द कहें। ऐसा करने से ईश्वर रुष्ट हो जाते हैं और यात्रा अमंगलकारी या सकंटदायक बन जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
trip - फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा पर जाते समय अपना सीधा पैर सबसे पहले घर से बाहर निकालें। यदि किसी काम से यात्रा पर जा रहे हैं, तो किसी गरीब को दान दें। गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से काम भी पूरा होता है और यात्रा भी लाभकारी होती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार और शनिवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करना शुभ नहीं माना गया है। सोमवार और गुरुवार को आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) की यात्रा नहीं करनी चाहिए। बुधवार और शनिवार के दिन ईशान कोण (पूर्व-उत्तर) की यात्रा करना निषेध है। रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा व नैऋृत्व कोण की यात्रा करने से हानि होती है।
विज्ञापन

5 of 7
vastu tips
मंगलवार व बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से शारीरिक व मानसिक कष्ट होते है। गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए, इस दिन यात्रा करने से मृत्यु तुल्य कष्ट मिलता है। रविवार को यदि पश्चिम दिशा की यात्रा करनी हो, तो-घर से दलिया और घी खाकर निकले। सोमवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करनी पड़े, तो घर से दर्पण देखकर निकलना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
vastu tips - फोटो : vastu tips
मंगलवार को यदि उत्तर दिशा की यात्रा करनी हो, तो-घर से गुड़ खाकर निकलें। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करना जरूरी हो, तो घर से धनिया व तिल खाकर निकलें। गुरुवार को यदि दक्षिण दिशा की यात्रा करने से पूर्व थोड़ा दही खाकर घर से निकलना चाहिए। शुक्रवार के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा करना जरूरी हो, तो घर से थोड़ा जौ खाकर निकलें। शनिवार के दिन यदि पूर्व दिशा की यात्रा करना आवश्यक हो, तो अदरक का टुकड़ा या काली उड़द खाकर निकलें। उपरोक्त उपाय करने से दिशा शूल के प्रकोप से बचकर यात्रा को मंगलकारी बनाया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छींक - फोटो : file photo
जरूरी यात्रा पर जा रहे हैं और निकलते ही बिल्ली रास्ता काट जाए, कौआ सिर पर बैठ जाए, सामने किसी का शव पड़ जाए, छींक आ जाए, कोई टोक दे, तो कुछ समय के लिए यात्रा टाल दें। मुंह झूठा करें और तब निकलें। अगर रुकना संभव न हो, तो पानी पीकर आगे बढ़ें। ऐसा करने से प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक दुर्घटनाओं से बचाव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें