धन की अलमारी रखने की दिशा(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप घर में वस्तुओं को दिशा के अनुसार नहीं रखते हैं तो भी वास्तु दोष लगता है। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, इसलिए धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए धन रखने की अलमारी को दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखना चाहिए, ताकि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले। इससे घर में बरकत बनी रहती है और व्यक्ति आसानी से धन संचय कर पाता है।