घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बेहद आवश्यक होता है। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी होने लगें और नकारात्मकता बढ़ जाए तो पारिवारिक और आर्थिक दोनों तरह से परेशानियां उठानी पड़ती हैं। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इन सुझावों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें यदि प्रतिदिन किया जाता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।