फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन प्राप्ति और तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय

Tue, 12 Jan 2021 11:41 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोने के सिक्के
वास्तु शास्त्र के नियमों का उपयोग करके घर या किसी भी स्थान की नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा सकता है। जो लोग वास्तु के बारे में जानकारी रखते हैं उन्हें इसका महत्व पता होता है। हमारे जीवन में घटने वाली घटनाएं कहीं न कहीं वास्तु से भी जुड़ी होती हैं। वास्तु के नियमों की अनदेखी करने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं वास्तु की छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर आप आपने जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिससे धन धान्य से भरा रहेगा आपका घर जीवन में भी होगी तरक्की...
विज्ञापन

2 of 6
Crystal
यदि आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण सफेद या फिर पीले रंग के सात क्रिस्टल रखें। इससे घर सकारात्मक उर्जा बढ़ती हैं जिससे धन लाभ और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्घि का ग्रह माना गया है बृहस्पति के कमजोर होने से हमें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरू को अनुकूल बनाने के लिए पोंछे के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला दें। इससे आपका बृहस्पति शुभ फल प्रदान करेगा। 

4 of 6
plants vastu
घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने के कारण तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं और तरक्की नहीं हो पा रही है तो का माहौल तो घर में से कांटेदार, दूध निकलने वाले और नकली पौधों को हटा दें। अपने घर में हरे पौधे लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
vastu tips - फोटो : social media
घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिणी दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिजोरी
अपने धन रखने के स्थान या तिजोरी में भूलकर भी परफ्यूम नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि हो सकती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा को कुबेर कि दिशा माना गया है, इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें