Vastu Tips: सुख-शांति बनाए रखने, आर्थिक लाभ के लिए और रूके हुए कामों के लिए वास्तु उपाय उपयोगी होते हैं। यदि घर में लंबे समय से बीमारियां हैं या ग्रह कलेश या तनाव की स्थिति है तो इसका अर्थ है घर में वास्तु दोष है। नकारात्मक उर्जा कभी भी हमारे घर को घेर सकती है। यदि आपके साथ अचानक कुछ बुरा होना शुरु हुआ हो या घर में तनाव रहता हैतो इसका अर्थ है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ने प्रवेश कर लिया है। नकारात्मक उर्जा हमें दिखाई तो नहीं देती, लेकिन यह अपना दुष्प्रभाव जरूर दिखाती हैं। वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा ला सकते है और जो नेगेटिव ऊर्जा बनी हुई है उनको दूर कर सकते है। वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें सुख–शांति और समृद्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र के सिद्धांत प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए हैं। यदि आपके घर में भी आए दिन कलह रहती है या आप तनाव में रहते हैं तो वास्तु के इन उपायों से आपकी सभी समस्याएं झट से दूर होंगी।
विज्ञापन
2 of 7
जरूर करें वास्तु के ये उपाय
- फोटो : istock
नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए एक कांच के गिलास में पानी लें और उसमें एक नींबू डाल दें। अब इस गिलास को घर की उतर दिशा में रख दें। ध्यान रखें कि ये पानी हर शनिवार नियमपूर्वक बदलें।
विज्ञापन
3 of 7
घर में बेकार पड़ी वस्तुओं को हट दिया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा अपने आप ही घर से बाहर चली जाती है।
- फोटो : अमर उजाला
यदि घर में आपके धूल आदि जमा हो रही है, जगह -जगह मकड़ी के जाले लग रही हैं, ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है। यदि घर में बेकार पड़ी वस्तुओं को हट दिया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा अपने आप ही घर से बाहर चली जाती है।
4 of 7
वास्तु में नमक वाले पोछे की विशेष उपयोगिता बताई गई है।
- फोटो : istock
घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक डालने से फर्श के सभी कीटाणु खत्म हो जाएंगे। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। वास्तु में नमक वाले पोछे की विशेष उपयोगिता बताई गई है।
विज्ञापन
5 of 7
जरूर करें वास्तु के ये उपाय
आप अपने घर में निष्क्रिय पड़े ऊर्जा स्रोतों को फिर से जागृत करने के लिए रोजाना कम से कम 3 बार घर के सभी हिस्सों में घंटी बजाने से आपको आर्थिक लाभ अवश्यग होगा।
विज्ञापन
6 of 7
यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।
- फोटो : अमर उजाला
घर में बनी हुई क्यारियों या गमलों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।