Vaishakh Purnima 2022: वैशाख मास को बहुत ही पवित्र मास माना जाता है। इस माह में आने वाले त्योहार भी इस मायने में खास हैं। वैशाख पूर्णिमा का अपना महत्व माना जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार वैशाख मास की पूर्णिमा को वैशाखी पूर्णिमा,पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित यह पूर्णिमा 16 मई, सोमवार की है। यह पूर्णिमा और भी खास इसलिए है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार महात्मा बुद्ध को पवित्र तीर्थ स्थान बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। इस कारण बुद्ध के अनुयायियों के लिए तो यह दिन खास है ही लेकिन महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार भी बताया जाता है, जिस कारण यह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पीपल के पेड़ पर विभिन्न देवी देवताओं का वास होता है, इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा पर पीपल से जुड़े कौन से उपाय जिनसे सभी बिगड़े काम पूरे होंगे।