Libra Love Compatibility In Hindi: तुला राशि के जातकों के नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते होता है। साथ ही तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। इस राशि जातक हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं। ये शीघ्र और उचित निर्णय लेने वाले होते हैं। लेकिन कभी-कभी छोटी बात पर ही ये परेशान हो जाते हैं। इस राशि के जातक प्राकृतिक रूप से उम्दा कलाकार और साहित्य क्षेत्र से जुड़े रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता है। इस राशि के जातक खुद को लोगों से घिरा हुआ रखना पसंद हैं। ये लोग व्यावहारिक होते हैं, जिसकी वजह से इनके दोस्त भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। तुला राशि के जातकों नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है। वहीं शादी की बात करें तो कुछ राशियों के साथ तुला राशि का अच्छा तालमेल बैठता है। ज्योतिष की 12 राशियों में से किस राशि के जातक तुला के लिए सही जीवनसाथी साबित हो सकते हैं? चलिए जानते हैं...