फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र ग्रह बदल रहा है अपना स्थान, 3 राशियों को धन लाभ के प्रबल योग

Thu, 08 Apr 2021 04:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का राशि परिवर्तन
ज्योतिष में नव ग्रह बताए गए हैं, जिनमें से राहु केतु के अलावा प्रत्येक ग्रह को राशिचक्र की किसी न किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। ग्रहों का परिवर्तन होने से राशि अनुसार जातक के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इन ग्रहों में से शुक्र ग्रह प्रत्येक 23 दिनों के बाद अपनी राशि बदलता है। ज्योतिष में इसे वृषभ और तुला राशियों का स्वामी माना गया है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि और प्रेम आता है। 10 अप्रैल 2021 को शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि में होगा। इसके बाद 4 मई 2021 तक शुक्र इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र राशि के इस परिवर्तन से 3 राशि वालों के लिए धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जानिए वो कौन सी राशियां हैं…
विज्ञापन

2 of 4
शुक्र ग्रह परिवर्तन का मेष पर प्रभाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मेष राशि
शुक्र के इस परिवर्तन से मेष राशि के जातक अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। मेष राशि के जातक अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इसके साथ ही इस समय कलात्मक चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग लग्जरी चीजों का व्यापार करते हैं उन्हें फायदा होगा। इसके साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

3 of 4
शुक्र ग्रह परिवर्तन का धनु पर प्रभाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
धनु राशि
शुक्र का राशि गोचर धनु राशि के लिए भी शुभता लेकर आ रहा है। इससे धनु राशि वालों की आय बढ़ने की प्रबल संभावना है, इसके साथ ही इस राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी, जिससे ये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं घबराएंगे। ये लोग अपने कार्यस्थल पर एक अलग पहचान बनाएंगे और अपने आस-पास के लोगों के बीच सुर्खियों में रहेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं, उनके लिए शुक्र के राशि परिवर्तन से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और वित्तीय लाभ भी प्राप्त होगा। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता बढ़ेगी। इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता और अपनी मेहनत के बल पर नई पहचान हासिल करने में कामयाब होंगे।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें