फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार के दिन ये उपाय करने से बनते हैं विवाह के योग

Thu, 22 Oct 2020 07:11 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बृहस्पतिवार के दिन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के समर्पित किया जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। भगवान विष्णु जहां जगत के पालन कर्ता हैं तो वहीं गुरु भी सभी ग्रहों में प्रधान ग्रह है। कुंडली में गुरु ग्रह की खराब दशा के कारण व्यक्ति को धन और विवाह संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। जानते हैं गुरुवार के दिन के उपाय...




 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो बृहस्पतिवार के दिन व्रत करके केले के वृक्ष की पूजा करें। केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इससे जल्दी ही विवाह के योग बनते हैं। योग्य साथी की तलाश पूरी होती है। जो लोग शादी-शुदा हैं उनका दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरु ग्रह को नजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपकी कुंडली नें गुरु कमजोर है, तो बृहस्पतिवार के दिन  ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करने के बाद विष्णु भगवान का पूजन करें विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे कुंडली में गुरु मजबूत बनेगा। भगवान विष्णु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन की आवक के योग बनेंगे। 

4 of 6
गुरुवार के दिन उधार लेन देन न करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
गुरुवार के दिन न ही तो किसी को उधार में धन देना चाहिए न ही किसी से उधार में धन लेना चाहिए। ऐसा करने आप कर्ज निकाल नहीं पाते हैं जिसके फल स्वरुप आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और गुरु ग्रह भी कमजोर होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानीमें हल्दी मिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर कुंडली में गुरु की खराब स्थिति के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल कर स्नान करें। स्नान करते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे गुरु मजबूत बनेगा। आपकी समस्याओं का समाधान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धार्मिक पुस्तकों का दान करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अगर आपकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधाएं आ रही हैं तो गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे की पुस्तकें कही से भी कटी-फटी नहीं होनी चाहिए। इससे शिक्षा संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें