फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, बन रहा है महासंयोग, जानिए किस दिन क्या खरीदना रहेगा शुभ

Sat, 19 Oct 2019 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बाजार - फोटो : अमर उजाला
21 अक्टूबर, सोमवार को पड़ने वाले पु्ष्य नक्षत्र को अत्यंत लाभकारी माना जाता है और इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जिस कारण इस दिन सोना, चांदी, वाहन, घर एवं दुकान खरीदना शुभ माना जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए किस दिन क्या खरीदना रहेगा शुभ...
 
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल पुष्य नक्षत्र दो दिन तक रहेगा। 21 को सोम पुष्य और 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। नक्षत्र का प्रारंभ 21 अक्टूबर शाम 5 बजकर 33  मिनट से होगा और 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इन दो दिनों में शुभ योगों का संयोग बना रहेगा, ऐसे में दिवाली से पहले खरीदारी के लिए यह सबसे उत्तम दिन हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हिंदू पंचांग के अनुसार 
हिंदू पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से 22 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस बार दिवाली के पहले दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से इसका महत्व कहीं गुना अधिक बढ़ गया है।

4 of 6
दोनों ही दिन बड़े शुभ रहेंगे
दोनों ही दिन आप गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, जमीन व भवन खरीद सकते हैं। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी शुभ रहेगी। इस दौरान की गई खरीदारी बरकत देने वाली होती है।
विज्ञापन

5 of 6
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला
21 अक्टूबर, सोम पुष्य नक्षत्र
21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र है और इस दिन सिद्धि योग भी है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोम पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी व अन्य कीमती धातुओं व वस्तुओं की खरीदी करना शुभ होता है। यह माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
22 अक्टूबर, मंगल पुष्य नक्षत्र
22 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र है। इस दिन सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक साध्य योग और इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के दिन पुष्य योग में भूमि, मकान, वाहन खरीदना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें