फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanting The Mantra: यदि कर रहे हैं मंत्र जाप तो इन बातों को ध्यान में रखना है जरूरी, तभी मिलेगा पूर्ण फल

Tue, 02 Mar 2021 06:33 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मंत्र जाप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
Chanting The Mantra: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में मंत्रों के उच्चारण और मंत्र जाप का बहुत अधिक महत्व माना गया है। पूजा करते समय मंत्र उच्चारण से पूरे वातावरण हर तरफ सकारात्मकता का संचार हो जाता है। हर देवी-देवता को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए अलग-अलग मंत्रों का जाप किया जाता है। ज्योतिष में भी ग्रहों को शुभ बनाने के लिए मंत्र जाप को बहुत कारगर माना गया है। मंत्र जाप करने से न केवल ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है बल्कि आपको आध्यात्मिक शांति भी प्राप्त होती है। शास्त्रों में पूजा, अनुष्ठान और मंत्र जाप को लेकर कुछ नियम बताएं हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप पूर्ण फल की प्राप्ति कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मंत्र जाप करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, जिससे आपको पूर्ण फल की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन

2 of 4
Mantra jaap
इस तरह बैठकर करें मंत्र जाप
मंत्र जाप करते समय कमर को एक दम सीधा रखते हुए पद्मासन या सुखासन लगाकर बैठना चाहिए। इसके साथ ही चेहरे को भी सीधा रखना चाहिए। मंत्र जाप करने के लिए हमेशा शुद्ध ऊनी आसन बिछाकर ही बैठना चाहिए। मंत्र जाप के लिए हमेशा शांत जगह का चुनाव करना चाहिए। जिससे आपका ध्यान पूरी तरह से एकाग्र रहे। यदि आप मंदिर में बैठकर जाप कर रहे हैं तो यह उत्तम रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
mantra jaap
माला फेरते समय रखें इस बात का ध्यान
माला को सीने से लगभग 4 अंगुल की दूरी पर रखें। माला को इस तरह से पकड़े की माला न तो आपकी नाभि से नीचे होनी चाहिए और न ही आपकी नाक से ऊपर जाए। माला फेरते समय ध्यान रखें कि माला को दाहिने हाथ की उंगलियों पर रखकर अंगूठें से फेरना चाहिए। माला को हमेशा गौमुखी में रखकर ही जाप करना चाहिए। इससे आपकी माला भूमि से स्पर्श होने का डर भी नहीं रहता है, इसके साथ ही यदि धोखे से माला हाथ के छूट जाती है तो वह भूमि पर नहीं गिरती है।
विज्ञापन

4 of 4
Mantra jaap
इस तरह होनी चाहिए माला
हर देवी-देवता के मंत्र का जाप अलग-अलग मालाओं का प्रयोग किया जाता है। मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र जाप करते समय उक्त देवी-देवता की माला से ही जाप करना उचित रहता है। जैसे भगवान शिव के मंत्र जाप के लिए रूद्राक्ष, विष्णु जी के मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला उत्तम रहती है। कभी भी मंत्र जाप के लिए प्लास्टिक की माला का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें