फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी दिख रहें हैं ये संकेत तो हो जाएं सावधान, माना जाता है विपत्ति का सूचक

Fri, 18 Dec 2020 07:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : bad power
विज्ञापन

कई बार हमें जीवन में कई अलग प्रकार के अच्छे और बुरे दोनों तरह से अनुभव होते हैं। हमारें जीवन में प्रतिदिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनसे हमें कई तरह से संकेत मिलते हैं, जिन्हें शुभ या अशुभ माना जाता है। कुछ संकेत ऐसे भी माने गए हैं जिन्हें विपत्ति आने का सूचक माना जाता है। कई बार हम इन संकेतों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन माना जाता है यदि इन संकेतों पर समय रहते ध्यान दे दिया जाए तो विपत्ति से बहुत हद तक बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से संकेत होते हैं जिन्हें बहुत बुरा माना जाता है।

विज्ञापन

  • कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो मनुष्य के बहुत करीब माना जाता है। कुत्ते के बारे में कहा जाता है यदि कोई कुत्ता आपके घर की तरफ मुख कर रोता है या बहुत बुरी आवाजें निकालता है तो माना जाता है कि यह आपके या परिवार के ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आने का संकेत होता है। 
  • यदि किसी भी चीज में दीमक अपना बसेरा बना लेती है तो धीरे-धीरे उस वस्तु को पूरा खराब कर देती है। घर में दीमक लगना या मधुमक्खियों का छत्ता बनना भी शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के मुखियां को कोई परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

  • घर में अत्यधिक मकड़ी का जाले लगना और चमगादड़ का आना भी बहुत ही अशुभ माना  जाता है। 
  • वैसे तो कौए के बोलने से माना जाता है कि कोई मेहमान आने वाला है, लेकिन जब कोई कौआ या उल्लू आपको छत पर बैठ कर जोर-जोर से कर्कशता पूर्ण आवाज में चिल्लाए तो यह आने वाली विपत्ति का संकेत हो सकता है।
  • घर के आस-पास या घर के अंदर बिल्लियों का लड़नाया रोना बहुत ही बुरा संकेत माना जाता है। इससे घर में तनाव तो बढ़ता ही है साथ ही कोई अशुभता होने की आशंका भी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें