फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन संकेतों को माना जाता है बेहद अशुभ, अनहोनी का रहता है अंदेशा

Sat, 30 Jan 2021 06:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में घटनाक्रम तो चलता ही रहता है। वहीं रोजमर्रा के जीवन में घटने वाली कुछ घटनाओं के लोग बहुत पहले से शुभ और अशुभ संकेत मानते चले आ रहे हैं। आज उन्हीं में से कुछ संकेतों को बारे में जानेंगे जिन्हें बहुत ही अशुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार जीवन में कुछ घटनाएं हमें आने वाले संकट या परेशानी का संकेत पहले से ही दे देती हैं। यदि इन संकेतों पर ध्यान दिया जाए तो आने वाले संकट से बचा जा सकता है या फिर उसका सामना करने के लिए पहले से ही तैयार रहा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे अशुभ संकेत जो होते हैं अनहोनी का अंदेशा... 
विज्ञापन

2 of 5
दूध का बार-बार गिरना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बार-बार दूध का गिरना
यदि आपके घर में बार-बार दूध गिरने लगे या फिर पूरा ध्यान रखने के बावजूद आए दिन उबलते समय दूध बार-बार निकलकर बर्तन से बाहर गिरने लगे तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ये घर में क्लेश और धनहानि होने का संकेत देता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दीवारों में अचानक दरार पड़ जाना
घर की दीवारों में दरार पड़ना भी शुभ नहीं माना जाता है। घर की दीवारों में दरार पड़ना घर में नकारात्मकता होने का संकेत माना जाता है। ये घर में अचानक धन हानि होने और किसी की बुरी नजर का संकेत माना जाता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : needpix.com
घड़ी का बार-बार रूक जाना
 घर में घड़ी का बार-बार बंद होना बहुत अशुभ माना जाता है। ये आपके व्यापार में संकट आने का संकेत माना जाता है, क्योंकि घड़ी को न सिर्फ समय बल्कि तरक्की का सूचक माना गया है। घड़ी और अन्य बिजली के उपकरणों का बार-बार खराब होना परिवार में आने वाले गंभीर संकट का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aquarium - फोटो : pinterest
एक्वेरियम की मछलियों का अचानक मरना
यदि आपके घर में एक्वेरियम रखा है और उसकी मछली अचानक से मर जाए तो समझा जाता है कि आपके या फिर परिवार के किसी सदस्य पर संकट आने वाला है। हालांकि कहा जाता है कि मछली संकट के अपने ऊपर ले लेती है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें