फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर माह में बदलेंगे ये ग्रह अपनी चाल, जानें तारीख और प्रभाव

Fri, 30 Oct 2020 06:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
नवंबर माह में ग्रहों की चाल का असर आपके ऊपर पड़ेगा। इस महीने जहां सूर्य देव तुला राशि से वृश्चिक राशि में आएंगे तो वहीं शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। साथ ही 3 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। वहीं इसी महीने मंगल देव मीन राशि में मार्गी होंगे और देव गुरू बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 28 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते इस महीने होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : self
इस महीने सूर्य संक्रांति 
नवंबर माह में सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक में आएंगे और 15 दिसंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य देव के वृश्चिक राशि में होने से सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। दरअसल, मंगल वृश्चिक का स्वामी है। इस राशि में सूर्य का आना ज्योतिष में काफी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता हे।
विज्ञापन

3 of 6
venus transit - फोटो : venus planet
शुक्र का तुला राशि में गोचर 
भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव तुला में 17 नवंबर को प्रवेश करेंगे और 11 दिसंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इससे कुछ राशियों का यौन जीवन भी प्रभावित होता है। 

4 of 6
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay
देवगुरु बृहस्पति आएंगे मकर राशि में
देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 6 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से मकर राशि के जातकों का करियर के मामले में भला हो सकता है तो वहीं अन्य राशियों को भी इससे लाभ हो सकता है। हालांकि गुरु और शनि को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है। ऐसे में गुरु का मकर में गोचर काफी महत्वूपर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
mercury transit - फोटो : mercury transit
बुध देव तुला में होंगे मार्गी
3 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार और सभी राशि के जातकों को बुद्धि प्रदान करने वाले बुध शुक्र की राशि तुला में मार्गी होने जा रहे हैं। यानी सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे। बुध की सीधी चाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ जातक करियर और दांपत्य जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं तो कुछ जातकों की रिलेशनशिप सुधर जाती है। वहीं इसके बाद 28 नवंबर को बुध वृश्चिक में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगल देव मीन राशि में होंगे मार्गी - फोटो : Pixabay
मंगल देव मीन राशि में होंगे मार्गी
14 नवंबर को उग्र ग्रह माने जाने वाले मंगल गुरु की राशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं, यानी सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे। दीपावली पर यह मंगल की स्थिति में होने वाला यह बदलावा आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। मंगल का यह बदलाव कुछ राशियों के लिए मंगलकारी होगा तो कुछ राशियों को इससे नुकसान भी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें