फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच उपाय नौकरी और व्यापार में दिलाएंगे आपको कामयाबी, जरूर आजमाकर देखें

Mon, 24 Feb 2020 12:29 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
career
ज्योतिष और फेंगशुई के ये पांच उपाय आपको करियर और व्यापार में तरक्की दिलाएंगे। ये उपाय बेहद ही आसान है।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य देव
सूर्य देव की करें आराधना
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति और लीडरशिप का कारक है। यानि जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल का अर्ग्घ दें।
विज्ञापन

3 of 6
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
घर पर कराएं नवग्रह शांति के लिए हवन
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं।

4 of 6
kundali - फोटो : kundali
कुंडली के दशम भाव को करें मजबूत
आपकी कुंडली के दशम भाव जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें, तथा इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
शनि ग्रह को बनाएं शक्तिशाली
शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aquarium - फोटो : aquarium
फेंगशुई सिद्धांतों का करें प्रयोग
फेंगशुई सिद्धांत के अनुसार घर, व्यापारिक अनुष्ठान या ऑफिस की जीवन सभी क्षेत्रों में तरक्की को दर्शाती है। ऐसे में घर की यह दिशा शुभ हो इसके लिए इस दिशा में एक्वेरियम, फव्वारा, या विभिन्न रंगों वाली मछली हो ऐसी व्यवस्था करें।दीवार पर नीला या काले रंग का चित्र भी लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें