फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: सूर्य से लेकर राहु-केतु तक, दोषों से मुक्ति के लिए करें ये आसान उपाय

Tue, 06 Oct 2020 12:59 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ज्योतिष में कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। - फोटो : Social Media
ग्रहों का हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं से संबंध होता है। ग्रहों की शुभ स्थिति से जहां हमारे जीवन में लाभ की स्थिति बनती है, तो वही कुंडली में कमजोर ग्रहों के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए कुंडली में ग्रहों का मजबूत होना आवश्यक होता है। हर ग्रह अलग फल प्रदान करता है। ज्योतिष में कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। लेकिन हम अपनी दिनचर्या और स्वभाव में कुछ छोटे-छोटे परिवर्तन करके भी ग्रहों के कारण होने वाली समस्याओं से निजात पा सकते हैं। हम आज यहां पर मंगल से लेकर शनि तक सभी ग्रहों से संबंधित उपाय बताएंगे जिन्हें करने से आप परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
सूर्य को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्य को मान-सम्मान का कारक माना गया है कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति के कारण आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पिता और गुरु से संबंधो में कटुता आ सकती है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो आपको तांबे के पात्र में पानी पीना चाहिए। नियमित रुप से कुछ देर सूर्य की किरणों के संपर्क में रहना चाहिए। सूर्य के छिपने से पहले ही भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए। भोजन में थोड़ी सी लाल मिर्च का प्रयोग करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 9
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
चंद्रमा को मन और जल का कारक माना गया है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए रात्रि के समय भोजन में ठंडी तासीर वाली चीजों का त्याग कर दें। अपनी मां के हाथ का बना हुआ कुछ न कुछ अवश्य खाएं। भोजन में सलाद और रसदार फलों को शामिल करें। बासी खाना न खाएं।

4 of 9
मंगल ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मंगल को उग्र ग्रह माना गया है। कुंडली में मंगल को मजबूत बनाने के लिए सप्ताह में एक दिन के लिए खाने में नमक का प्रयोग न करें। गुड़ और दलिया का सेवन करें, अगर हो सके तो भूमि पर सोएं।
 
विज्ञापन

5 of 9
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बुध को वाकपटुता का कारक माना गया है। कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें। संगीत सुनने की आदत डालें। साफ-सफाई से रहें। सौंदर्य प्रसाधनों को प्रयोग को कम कर दें। परफ्यूम लगाएं।
 
 
विज्ञापन

6 of 9
बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बृहस्पति को गुरु ग्रह की संज्ञा दी गई है। कुंडली में गुरु को मजबूत बनाने के लिए बालों को कटवा कर रखें। खाने में पीले रंग का भोजन करें या फिर हल्दी का उपयोग जरूर करें। सात्विक भोजन को महत्वता दें। माथे पर तिलक लगाएं और हाथ में पीले रंग सोने या फिर पीतल का छल्ला पहनें।
                                     
 
विज्ञापन

7 of 9
शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शुक्र को भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र में मजबूत बनाने के लिए सफेद रंग का प्रयोग करें। हमेशा साफ और अच्छे रंगों के वस्त्र धारण करें। सुबह को स्नान के बाद सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। दोपहर के भोजन में दही को शामिल करें। अपनी दाढ़ी मूंछ और बालों को अच्छे से संवार कर रखें।
 

8 of 9
shanidev
शनि को न्याय का ग्रह माना जाता है। इसलिए अपने स्वभाव में परिवर्तन करें किसी का अपमान न करें। अच्छे कार्य करें। भोजन में सरसों के तेल का प्रयोग करें। सरसों के तेल से मालिश करें। पर्स, बेल्ट आदि काले रंग की धारण करें।
 
विज्ञापन

9 of 9
राहु और केतु को मजबूत बनाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना गया है। इनके प्रभाव से बचने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन स्नान करें स्वच्छ वस्त्र धारण करें। सप्ताह में एक दिन किसी धर्म स्थान पर अवश्य जाएं। चंदन का तिलक लगाएं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें