फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना सूर्य को जल देने से मिलता है मान-सम्मान, जानें जल देने की सही विधि

Mon, 05 Oct 2020 04:42 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नियमित रूप से सूर्य को जल देने से व्यक्ति की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है इसके अलावा भी सूर्य को जल देने के कई लाभ हैं।
प्राचीन समय से ही सनातन धर्म में सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा रही है। वैदिक काल में ऋषिमुनि ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल अर्पित करते थे। सूर्यदेव ही धरती पर प्रत्यक्षरुप से दिखाई देने वाले देवता हैं। सूर्य से ही सारे पृथ्वीलोक पर उजियारा है, सूर्य के प्रकाश के कारण ही धरती पर जीवन संभव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को यश-कीर्ति की कारक माना गया है। जो लोग नियमित रूप से सूर्य को जल देते हैं एवं आराधना करते हैं उन्हें सूर्य के समान तेज प्राप्त होता है। नियमित रूप से सूर्य को जल देने से व्यक्ति की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है इसके अलावा भी सूर्य को जल देने के कई लाभ हैं। जानते हैं सूर्य को अर्घ्य देने की विधि..
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य को जल देने का सही समय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : google
सूर्य की पूजा हमेशा सुबह में की जाती है। इसलिए ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नानादि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्योदय होने के 1 घंटे के भीतर जल अर्पित कर देना चाहिए। किसी तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें रोली, लाल रंग के फूल आदि डालकर सूर्य को अर्पित करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
Surya Arghya
ये तो सभी को ज्ञात है कि सूर्य पूर्व की ओर से निकलता है, इसलिए अगर किसी कारणवश सूर्य नहीं दिखता है तो भई पूर्वदिशा की ओर मुख करके ही जल अर्पित करना चाहिए।
 

4 of 5
surya jal arpan
सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय ध्यान रखें कि आपके हाथ आपके सिर के ऊपर होने चाहिए। जिससे सूर्य की किरणें सीधे आपके ऊपर पड़े। सूर्य को जल देते समय आप लाल रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य को जल अर्पति करने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नियमित रुप से सूर्य को जल देने से कुंडली में सूर्य कि स्थिति मजबूत बनती है। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है, पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर होते हैं। नियमित रुप से सूर्य को जल देने के लिए आप सुबह को जल्दी उठते हैं, इसलिए आपका स्वास्थ्य भी सही रहता है। सूर्य कि किरणे जब हमारे शरीर पर पड़ती हैं, तो उससे शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें