फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को प्रॉपर्टी से फायदा, धनु को कोर्ट-कचहरी में राहत, पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल

Sun, 25 Oct 2026 11:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Tarot Horoscope 26 October-1 November 2026: अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में टैरो कार्ड मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम, करियर, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत दे रहे हैं। जानें इस सप्ताह टैरो कार्ड के अनुसार आपका समय कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक टैरो राशिफल - फोटो : amar ujala

Weekly Tarot Horoscope 25 to 31 October 2026: अक्तूबर 2026 का आखिरी सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कई अहम संकेत लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों को कानूनी मामलों में राहत मिलने और जमीन-जायदाद से लाभ होने के योग हैं, तो कुछ को करियर में सतर्कता बरतने और रिश्तों में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। साप्ताहिक टैरो राशिफल के जरिए जानिए धन, करियर, संपत्ति और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रह सकते हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए इस सप्ताह के खास संकेत और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)

  • मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत का फल मिलने और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके समर्पण और मेहनत की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • इस दौरान आप अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहेंगे। आपको अपनी क्षमताओं को साबित करने के नए अवसर मिल सकते हैं।
  • महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें। परिस्थितियों को अच्छी तरह समझकर आगे बढ़ने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

  • वृषभ राशि वालों के लिए जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। भूमि या भवन का सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • नौकरी और कारोबार में विकास के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है।
  • अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और संपत्ति से जुड़े सौदों में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही निर्णय लें।

4 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)

  • मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सप्ताह के मध्य तक परिस्थितियों में सुधार होने की संभावना है।
  • आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं, जिनसे लाभ मिलने की उम्मीद है। सही समय पर निर्णय लेने से इन अवसरों का फायदा उठा सकते हैं।
  • किसी भी तरह की अफवाह या अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय विवेक और धैर्य से काम लें।
विज्ञापन

5 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Horoscope)

  • कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर मनमुटाव और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ बातचीत में संयम रखें और अनावश्यक विवादों से बचें।
  • पारिवारिक और घरेलू जीवन में सुधार के संकेत हैं। घर में सुखद बदलाव हो सकते हैं और दोस्तों व परिवार का सहयोग मिल सकता है।
  • अपनों का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को निजी रिश्तों पर हावी न होने दें और संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)

  • सिंह राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत के लिए सराहना मिल सकती है। हालांकि, कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
  • आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार की संभावना कम रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपनी वित्तीय योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ें।
  • स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कामकाज के बीच आराम के लिए समय निकालें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

  • कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और उपलब्धियों के नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत या नए संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कौशल की सराहना होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपकी पहचान मजबूत हो सकती है।
  • आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है। नए अवसरों का लाभ उठाएं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

8 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)

  • तुला राशि वालों को इस सप्ताह यात्रा करने या किसी जरूरी काम से बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। यह समय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनुकूल रह सकता है।
  • कामकाज को बेहतर बनाने के लिए आप किसी नई योजना या तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिल सकती है।
  • इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नई योजनाओं पर अमल करने से पहले उनके फायदे और चुनौतियों पर विचार जरूर करें।

9 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)

  • वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं और जरूरी जानकारियों को साझा करते समय सावधानी बरतें।
  • नए सौदों और निवेश से जुड़े मामलों में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।
  • जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। बातचीत से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें और मानसिक शांति के लिए ध्यान व आत्मचिंतन पर ध्यान दें।

10 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Horoscope)

  • धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत दे रहा है। पुराने विवादों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है और विरोधियों की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर हो सकती है। नौकरी या कारोबार में नए अवसर मिलने के साथ महत्वपूर्ण फैसले लेने का मौका मिल सकता है।
  • किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। कानूनी मामलों में जरूरी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच करके ही आगे बढ़ें।

11 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Horoscope)

  • मकर राशि वालों को इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की व्यस्तता और भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें।
  • कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।
  • परिवार की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ध्यान और योग के लिए समय निकालने से तनाव कम करने और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

12 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Horoscope)

  • कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं।
  • किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है और लोकप्रियता बढ़ सकती है।
  • अपनी उपलब्धियों के बावजूद विनम्रता बनाए रखें। अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और विवादों से बचते हुए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन

13 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Tarot Horoscope)

  • मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मसुधार और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देने वाला रह सकता है। आप अपनी क्षमताओं को निखारने या कुछ नया सीखने पर धन खर्च कर सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। आप अपनी वित्तीय योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं और जरूरी लक्ष्यों पर ध्यान दे सकते हैं।
  • दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद या कटुता पैदा हो सकती है। बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें और परिवार व मित्रों के सहयोग से मानसिक संतुलन बनाए रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें