फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक टैरो राशिफल: कन्या और कुंभ की जिंदगी में आएगा नया मोड़, टैरो कार्ड्स ने दिए संकेत

Mon, 14 Sep 2026 12:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Tarot Horoscope 14-20 September 2026: इस सप्ताह टैरो कार्ड्स मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्यार, करियर, धन और रिश्तों से जुड़े खास संकेत दे रहे हैं। जानें किस राशि के लिए सप्ताह रहेगा शुभ और किसे रहना होगा सतर्क।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक टैरो राशिफल - फोटो : amar ujala
साप्ताहिक टैरो राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026: इस सप्ताह टैरो कार्ड्स करियर, नौकरी, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों और पारिवारिक मामलों को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। अगर आपके मन में नौकरी बदलने, नए अवसर स्वीकार करने, किसी रिश्ते को लेकर फैसला लेने या किसी पुराने काम को पूरा करने जैसे सवाल चल रहे हैं, तो यह रीडिंग आपको स्थिति को नए नजरिए से समझने में मदद कर सकती है। सप्ताह की शुरुआत में भावनात्मक मुद्दे और बातचीत प्रमुख रहेंगे, वहीं आगे बढ़ते हुए काम और जिम्मेदारियों से जुड़े फैसले ज्यादा स्पष्ट हो सकते हैं। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश दे रहे हैं टैरो कार्ड्स।
विज्ञापन

2 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने वाली रहेगी। जिस काम को आप लंबे समय से तय नियम या अपने अनुभव के आधार पर कर रहे हैं, उसमें अब सफलता और पहचान मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आप पर भरोसा जताया जा सकता है। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा। सफलता मिलने के बावजूद आगे की राह इसलिए धीमी हो सकती है क्योंकि आप पुराने तरीके से चिपके हुए हैं। काम करने का तरीका, करियर प्लान या किसी निजी मामले में सोच बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन

3 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता का फायदा मिल सकता है। आर्थिक या व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको महसूस होगा कि आपने काफी चीजें अपने दम पर संभाली हैं। आपकी क्षमता और मेहनत का कोई व्यावहारिक परिणाम भी सामने आ सकता है। लेकिन इसी दौरान यह सवाल भी उठेगा कि क्या आप लगातार दूसरों को प्राथमिकता देते हुए खुद को नजरअंदाज कर रहे हैं? परिवार, पार्टनर या काम की जिम्मेदारियों का बोझ आपको थका सकता है। सप्ताह के अंत तक अपनी सीमाएं तय करने की जरूरत महसूस होगी। हर समस्या को अपने कंधों पर लेना जरूरी नहीं है।

4 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल
मिथुन राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत तेज घटनाओं और अचानक मिलने वाली जानकारी से हो सकती है। कोई फोन, मैसेज, मीटिंग या नई खबर आपको तुरंत कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकती है। आप अपनी बात मजबूती से रखने के मूड में रहेंगे। मध्य सप्ताह में किसी महत्वपूर्ण चुनाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर, नौकरी, निजी जीवन या दो अलग विकल्पों में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है। फैसला करने के बाद सप्ताह का दूसरा हिस्सा काफी सक्रिय रहेगा। नए प्रोजेक्ट, यात्रा या किसी व्यक्तिगत योजना में तेजी आ सकती है। बस उत्साह में ऐसे वादे न करें जिन्हें निभाना बाद में मुश्किल हो।

विज्ञापन

5 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव का संकेत दे रहा है। कोई पुराना रिश्ता, काम या आर्थिक स्थिति अब पहले की तरह चलाना मुश्किल हो सकता है। जहां लंबे समय से मेहनत और उसके बदले मिलने वाले लाभ के बीच संतुलन नहीं था, वहां आपको अब सच्चाई ज्यादा साफ दिखाई देगी। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं पर जाएगा। नई नौकरी, नया क्लाइंट, किसी दूसरे स्थान पर जाने या आर्थिक योजना को लेकर विचार बन सकते हैं। हर चीज तुरंत शुरू करने के बजाय पहले दिशा तय करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी बेचैनी और अधिक सोच-विचार के साथ हो सकती है। नौकरी, पैसे, किसी रिजल्ट या महत्वपूर्ण फैसले को लेकर मन में कई सवाल चल सकते हैं। किसी व्यक्ति के जवाब या किसी निर्णय का इंतजार भी आपको परेशान कर सकता है। मध्य सप्ताह से आपका ध्यान चिंता से हटकर काम पर केंद्रित होगा। किसी जरूरी बातचीत या व्यावहारिक फैसले से आपको स्थिति अपने नियंत्रण में महसूस होने लगेगी। सप्ताह के अंत तक करियर और आर्थिक स्थिरता का पक्ष मजबूत हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन

7 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह किसी बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। आपकी कोई योजना अचानक बदल सकती है या नौकरी, प्रोजेक्ट, रिश्ते अथवा किसी पुरानी उम्मीद से जुड़ी स्थिति आपको चौंका सकती है। शुरुआत में यह बदलाव नुकसान जैसा महसूस हो सकता है, लेकिन संभव है कि जिस चीज में बदलाव हो रहा है वह पहले से ही अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हो। मध्य सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। किसी पुरानी उम्मीद को छोड़ना आसान नहीं होगा। लेकिन सप्ताह के अंत तक आपका ध्यान बीती बातों के बजाय आगे की ओर बढ़ने लगेगा। पुरानी निराशा और पछतावे से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

8 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल 
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी भावुक बातचीत, मैसेज या पुराने कनेक्शन से हो सकती है। कोई व्यक्ति अपने मन की बात कह सकता है या बीते रिश्ते की याद दोबारा सामने आ सकती है। हालांकि सिर्फ भावनाओं के आधार पर पुराने रिश्ते में लौटना जरूरी नहीं है। काम के मोर्चे पर भी लगातार मेहनत के बावजूद उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। ऐसे में मेहनत बढ़ाने के बजाय अपने काम करने के तरीके की समीक्षा करें। कुछ समय पीछे हटकर अपनी प्राथमिकताएं समझना इस सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा।

9 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह काफी तेज गति वाला हो सकता है। लगातार नई खबरें, फोन, मैसेज या काम से जुड़ी जानकारी सामने आएगी। लेकिन किसी सीनियर या प्रभावशाली व्यक्ति का कठोर रवैया स्थिति को उलझा सकता है। निजी रिश्ते में भी किसी के दबाव या नियंत्रित करने वाले व्यवहार से परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके सामने होगा, लेकिन तुरंत हां या ना कहना आपके लिए जरूरी नहीं है। अगर पूरी जानकारी नहीं है या कोई आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए मजबूर कर रहा है, तो समय लेना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
धनु राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत आराम और मानसिक रूप से खुद को संभालने की जरूरत महसूस हो सकती है। पिछले दिनों का काम या तनाव आपको कुछ समय के लिए पीछे हटने को मजबूर कर सकता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा अकेले रहना आपको और परेशान कर सकता है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत राहत देगी। काम की गति सप्ताह के दूसरे हिस्से में धीमी हो सकती है। कोई प्रोजेक्ट अटक सकता है या रूटीन आपकी योजना के मुताबिक नहीं चल पाएगा। इस स्थिति में केवल अधिक मेहनत करने के बजाय टाइम मैनेजमेंट, प्राथमिकताओं और काम करने की रणनीति में बदलाव करें।

11 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल
मकर राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव के लिहाज से अच्छी रह सकती है। किसी खास व्यक्ति के साथ मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। रिश्ते में नरमी और समझ बढ़ सकती है। सिंगल लोगों के लिए भी किसी बातचीत में परेशानी दे सकती है। जिम्मेदारियां स्पष्ट न होने या सहयोग न मिलने के कारण तनाव बढ़ सकता है। नया प्रोजेक्ट, साइड वर्क, करियर से जुड़ा कदम या कोई निजी पहल हो सकती है। इस बार लिए सप्ताह की शुरुआत दोस्ती या सामाजिक रिश्तों में थोड़ी असहजता के साथ हो सकती है। आपको महसूस हो सकता है कि लोग आपकी भावनाओं को उस तरह नहीं समझ रहे हैं जैसा आप चाहते हैं। इस वजह से कुछ सामने वाले की स्थिति को भी समझ पाएंगे। सप्ताह के अंत में कोई नया अवसर या व्यक्ति आपके सामने आ सकता है, लेकिन आप तुरंत उत्साहित नहीं होंगे। फैसला लेने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि वह अवसर आपकी मौजूदा जरूरत को स्वीकार करना जरूरी नहीं, पहले देखें कि वह आपके लिए सही भी है या नहीं। धीरे-धीरे आकर्षण पैदा हो सकता है।

12 of 13
Tarot - फोटो : Amar Ujala

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत स्थिरता और पारिवारिक सहयोग के साथ हो सकती है। आर्थिक मामलों, घर या निजी जिम्मेदारियों को आप समझदारी से संभाल पाएंगे। परिवार या किसी करीबी का समर्थन आपको उस काम के लिए आत्मविश्वास दे सकता है जिसे आप लंबे समय से शुरू करने के बारे में सोच रहे थे। मध्य सप्ताह के बाद नया आइडिया या योजना गति पकड़ सकती है। यह नया प्रोजेक्ट, साइड वर्क, करियर से जुड़ा कदम या कोई निजी पहल हो सकती है। इस बार आपके पास सिर्फ उत्साह ही नहीं, बल्कि उसे आगे बढ़ाने के लिए जरूरी आधार भी मौजूद रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत दोस्ती या सामाजिक रिश्तों में थोड़ी असहजता के साथ हो सकती है। आपको महसूस हो सकता है कि लोग आपकी भावनाओं को उस तरह नहीं समझ रहे हैं जैसा आप चाहते हैं। इस वजह से कुछ समय अकेले रहने का मन कर सकता है। मध्य सप्ताह में आपकी भावनात्मक समझ बेहतर होगी और आप सामने वाले की स्थिति को भी समझ पाएंगे। सप्ताह के अंत में कोई नया अवसर या व्यक्ति आपके सामने आ सकता है, लेकिन आप तुरंत उत्साहित नहीं होंगे। फैसला लेने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि वह अवसर आपकी मौजूदा जरूरतों और प्राथमिकताओं से मेल खाता है या नहीं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें