फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 31 अक्टूबर 2018 : टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Tue, 30 Oct 2018 05:23 PM IST
दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot card
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 13
aries
मेष
सेहत सर्वोत्तम रहेगी। छिटपुट चीजों की चिंता करना छोड़ें, ये जीवन का हिस्सा हैं। थोड़ा-सा घुलना-मिलना सब कुछ ठीक कर सकता है। वित्तीय सहयोग कार्ड पर मौजूद है।
लकी टैरो कार्डः मैजिशियन
लकी नंबरः 1
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ
सौभाग्य, स्नेह और सुखदायक क्षणों के साथ आज का दिन वास्तव में उज्जवल है। हर पल का भरपूर आनंद लें। छूट गई छोटी-छोटी चीजों का मलाल करने के बजाय आपके पास जो है उसका आनंद लें।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5

4 of 13
gemini sign
मिथुन
नई भागीदारी के लिए उत्तम समय है। कार्ड पर विवाह का योग है। ज्यादा सोच-विचार मत कीजिए। मंजिल आपको पता है, सही मार्ग की खोज कीजिए।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क
अपनी सहज-प्रज्ञा का पालन करें। सावधान रहें, आज कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। अपने भ्रम से बाहर निकलें, चमकने वाली हर चीज सोना नहीं होती है।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह
नकारात्मक विचारों के जंजाल से बाहर निकलने का समय है। स्वयं को उपेक्षित महसूस न करें। वित्तीय स्थिरता रहेगी। स्वयं को तनातनी की स्थिति से दूर रखें।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या
जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार कर उनका निर्वाह करें। मन की भ्रमित अवस्था से बाहर निकलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सुधार शुरू हो चुका है।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3

8 of 13
libra
तुला
यह ओवरटाइम और कड़ी मेहनत करने का समय है। जीवन एक चुनौती है। प्रतिकूल परिस्थितियां बस थोड़े समय के लिए हैं। 
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर : 10

9 of 13
scorpio
वृश्चिक
किसी धोखेबाज और किसी विश्वासपात्र को लेकर भ्रम में न रहें। एक सूक्ष्म लकीर खीचें। नए उद्यम शुरू करें। वित्तीय रूप से एक अच्छा दिन है।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6

10 of 13
sagittarius
धनु
कार्ड पर विवाह के योग हैं। यश, प्रसिद्धि, विजय हर चीज मार्ग में है। भरपूर भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्थितियों के बीच संतुलन के लिए थोड़े से करिश्मे की जरूरत है।
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4

11 of 13
capricorn
मकर
यह कर्म-चक्र की स्वाभाविक चाल है कि जैसा बोओगे, वैसा काटोगे। रतजगा से बाहर निकलें। उत्सव का समय है। जीवन के बदलावों का स्वागत करें।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21

12 of 13
aquarius
कुंभ
आपको नकदी की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। कुछ समय के लिए धन का प्रवाह बाधित हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी भी चीज को लेकर बेसब्र न बनें।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन
परिवर्तन स्थायी है। जीवनधारा के प्रवाह के साथ आगे बढ़ते रहें। नकारात्मकता से बचने के लिए आपके लिए सेंधा नमक मिश्रित जल से स्नान करने की सलाह है।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें