फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 23 जुलाई: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Sun, 22 Jul 2018 03:38 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
tarot card reading
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि
परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएं। आज आपके जीवन में प्यार, खुशी और आनंद बरसता रहेगा। कानूनी मामले शीघ्र ही सुलझ जाएंगे। जरूरत से ज्यादा श्रम न करें। ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलें।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष राशि
आज का दिन यश और समृद्धि का दिन है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें। भावनात्मक स्थिरता का माहौल रहेगा।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि
अचानक यात्रा के योग हैं। जीवन में वित्तीय स्थिरता आएगी। अपने आप पर आत्मविश्वास बनाए रखें। परिस्थितियों से निपटने के लिए आपमें क्षमता है।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि
उपेक्षा की स्थिति से बाहर निकलें। आत्मविश्वास बनाए रखें। अपने अनुभवों से सीखें। स्थितियों में सुधार का शुभारंभ हो चुका है।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि
एक चरण का अंत एक नए चरण का आरंभ होता है। विश्वास के साथ आगे बढ़ें। कुछ समय के लिए नकदी की समस्या महसूस हो सकती है। हौसला बनाए रखें। दुनिया को मुट्ठी में करने का प्रयास जारी रखें।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि
अपनी जिम्मेदारियों का वहन करें। समस्याओं से बाहर निकलने के लिए आप पर्याप्त सूझबूझ रखते हैं। सेंधा नमक मिले जल से स्नान करें।
लकी टैरो कार्ड : हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि
परिवर्तन संसार का नियम है। परिवर्तन को स्वीकार करें और आगे बढ़ते रहें। आपको भावानात्मक सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिए अतिरिक्त समय देंगे। आप नया घर खरीद सकते हैं या फिर साज-सज्जा का काम करवा सकते हैं।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि
आप अपनी नियति को जानते-समझते हैं। इसके अनुरूप रास्ते की खोज करें। जो कुछ आपके पास नहीं है उसके लिए हताश होने के बजाय, जो कुछ आपके पास है उसके लिए कृतज्ञ बनें।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि
जैसी करनी वैसी भरनी तो जीवन चक्र का हिस्सा है। आप भी ऐसे ही कर्म-चक्र से गुजर रहे हैं। आपके कार्ड में यात्रा के योग हैं। खुद पर भरोसा बनाए रखें।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर : 10

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि
चमकने वाली हर वस्तु सोना नहीं होती है। किसी भी तरह का निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। हर चीज की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। भावनाओं में न बहें। सेहत के लिए अच्छी तरह नींद लें।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि
सेहत अच्छी रहेगी। जश्न और उत्सव का समय है। विश्वासघातियों से सावधान रहें। सजग रहकर अपनी देखभाल करें।
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि
हवा में प्यार की खुमारी है। अपने अात्मा की आवाज सुनें और आगे बढ़ें। जीवन के समग्र क्षेत्रों में अपने आप संतुलन आएगा। अनायास सोच के बवंडर में न फंसे रहें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर: 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें