फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 17 जुलाई: मोटा मुनाफा मिलने की उम्मीद है

Mon, 16 Jul 2018 05:01 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
tarot - फोटो : tarot
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ और समृद्धि से भरा दिन रहने वाला है। इनकम बनी रहेगी। आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
लकी टैरो कार्डः स्ट्रेंथ
लकी नंबरः 8
विज्ञापन

2 of 12
taurus - फोटो : taurus
वृषभ
अपने आप पर भरोसा करना सीखें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। कहीं से मोटा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
लकी टैरो कार्डः मैजिशियन
लकी नंबरः 1
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन राशि
मिथुन
छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। शुभ यात्रा से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस 
लकी नंबर : 2

4 of 12
कर्क
सफल उद्यमों के लिए सही समय है। धैर्य रखें। अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला न झाड़ें। डटे रहें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। 
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17
विज्ञापन

5 of 12
leo - फोटो : leo
सिंह
आज आपको न्याय मिलेगा। आज का दिन सभी तरह के संघर्ष और विवाद को विराम देने का दिन है। जीवन आपको दूसरा मौका दे रहा है।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11
विज्ञापन

6 of 12
कन्या राशि
कन्या
आपके लिए आज खुशियों से भरा दिन होगा। परिवार के साथ आनंद लें। अपने मन की सुनें। किसी तरह का संदेह न पालें। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
लकी टैरो कार्ड :  एंप्रेस
लकी नंबर : 3
विज्ञापन

7 of 12
तुला राशि
तुला
आप मजबूत व्यक्तित्व वाले हैं। अपने अंतर्मन की पुकार पर ध्यान दें। आज आप सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवन से अवांछित स्थितियों के बादल छटेंगे। 
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4

8 of 12
वृश्चिक राशि
वृश्चिक
आज प्रेम का खुशनुमा माहौल रहेगा। विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक अच्छा दिन है। आज हर लम्हे का भरपूर आनंद लीजिए।  
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6

9 of 12
धनु राशि
धनु
बदलाव जग की स्वाभाविक रीत है। नई शुरुआत के आसार हैं। आज आपके कार्ड में उत्सव के क्षण दस्तक दे रहे हैं। हर क्षण का लुत्फ उठाखुद पर यकीन करें। शांत-गहरी नींद लें। आसपास के लोगों से ज्यादा उम्मीद न लगाएं। सभी दिशाओं से धन की आवक बनी रहेगी।
लकी टैरो कार्डः मैजिशियन
लकी नंबरः 1

10 of 12
मकर
आप जो कुछ चाहते उसके लिए आहें भरने के बजाय, जो कुछ आपके पास है उसका आनंद लीजिए। आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता महसूस करेंगे।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5

11 of 12
कुंभ
आज ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलने का दिन है। आप अपनी मंजिल को जानते हैं। इसके लिए सटीक राह तलाश कीजिए। नई भागीदारी की शुरुआत हो सकती है, जिसके परिणाम शुभदायी होंगे।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19
विज्ञापन

12 of 12
मीन राशि
मीन
आज का दिन पैसा कमाने और बचाने का दिन है। आपका हुनर आपकी अच्छी आवक का साधन बनेगा। जीवन में ऐसा समय भी आता है जब आपको अपनो से लड़ना पड़ता है। विशेषज्ञों से सलाह लें और जीवन में आगे बढ़ें।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें