फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 10 जुलाई: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Mon, 09 Jul 2018 04:44 PM IST
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
जिस तरह ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष
आज का दिन खासकर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। आपको आपका लक्ष्य पता है, अब इसके लिए सही रास्ते की खोज करें। आपके पास जो कुछ है कृतज्ञ भाव से उसका आनंद लें। जिसका अभाव है उसके लिए मन में हताशा का भाव न लाएं।
लकी टैरो कार्डः स्टार
लकी नंबरः 17
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृषभ
पुरानी कहावत है कि जैसी करनी वैसी भरनी। कर्म का पहिया घूम रहा है। आप कर्मिक चरण से गुजर रहे हैं। आज आपके कार्ड में यात्रा का योग नजर आ रहा है। अपने आप में विश्वास करिए।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फार्च्यून
लकी नंबरः 10

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन
चमकने वाली हर चीज सोना नहीं होती है, इसलिए आज किसी तरह के झांसे में आने से बचें। आज कोई निर्णय लेने के दौरान सावधान रहें। कोई निर्णय लेने से पहले दो बार जांचें। भावनाओं में न बहें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शांत नींद जरूरी है।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबरः 5
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपके लिए उत्सव और पार्टी का दिन है। लेकिन पीठ के पीछे घाट करने वालों से थोड़ा सावधान रहें। अपनी सेहत को अनदेखा न करें, अपनी अच्छी देखभाल करें।
लकी टैरो कार्डः मैजिशियन
लकी नंबर : 1
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह
आज वातावरण प्रेमपूर्ण रहेगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और उसके अनुसार आगे बढ़ें। जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वचालित ढंग से संतुलन स्थापित होगा। बहुत ज्यादा सोच-विचार कर
खुद को परेशान न करें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या
परिवार के साथ ख़ुशी के पल बिताएं और उसका आनंद लें। आज जीवन में प्यार, खुशी और आनंद छलकता रहेगा। कानूनी मामलों के जल्द सुलझने के आसार हैं। जरूरत से ज्यादा काम न करें और ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलें।
लकी टैरो कार्डः जस्टिस
लकी नंबरः 11

8 of 13
तुला राशि
तुला
आज का दिन जीवन में नाम, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ दस्तक देगा। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना आज आपके लिए जरूरी होगा। जीवन में भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक
आज आपके लिए औचक यात्रा का संयोग है। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। आप जो कुछ हैं उसे लेकर आश्वस्त रहें। परिस्थितियों से निपटने के लिए आपके पास एक अद्भुत क्षमता है।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8

10 of 13
धनु राशि
धनु
उपेक्षा की दशा से बहार निकलिए। अपना आत्मविश्वास बनाए रखिए। जीवन के अपने अनुभवों से सीख लीजिए। आपके जीवन में सुधार की प्रक्रिया प्राकृतिक रूप से शुरू हो चुकी।
लकी टैरो कार्ड : एम्प्रेस
लकी नंबर : 3

11 of 13
मकर राशि
मकर
ध्यान रहे कि हर अंत एक नई शुरुआत होता है। विश्वास के साथ आगे बढ़ो। नकदी की अस्थायी किल्लत महसूस हो सकती है। दुनिया को अपने क़दमों से नाप लेने के हौसले के
साथ आगे बढिए।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ
अपनी जिम्मेदारियों से मुह मत मोड़िए, उनका वहन कीजिए। आप समस्या से बाहर निकलने के लिए पर्याप्त रूप सक्षम और बुद्धिमान हैं। 
लकी टैरो कार्ड : एम्परर
लकी नंबर : 4
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन
जीवन में और कुछ भी नहीं बल्कि परिवर्तन स्थायी है। परिवर्तन स्वीकार करें और आगे बढ़ें। आज आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आप कामकाज के लिए अतिरिक्त समय दे सकते हैं। नया घर खरीदने या फिर नवीनीकरण के योग हैं।
लकी टैरो कार्डः हाई प्रीस्टेस
लकी नंबरः 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें