फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 26 जनवरी : टैरो कार्ड से जानें आपके लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा

Fri, 25 Jan 2019 06:50 PM IST
Madhukar Mishra दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot card
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आगे की स्लाइड क्लिक कर जानें आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
‘दी वर्ल्ड’ ये दर्शाता है समय, सबके साथ में जुड़ाव, मिलजुल के आगे बढ़ना, किसी समस्या का समाधान, एक रास्ते का बन्द होना और दूसरे का खुलना। यह हार्दिक इच्छा की संपूर्ति का प्रतीक है, चाहे वह कुछ भी क्यों न हो अर्थात् उपलब्धि का समय, सफलता पाने की घड़ी और विजयश्री।
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — बैंगनी/ग्रे
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
‘स्ट्रेंथ’ ये एक न्यूटरल कार्ड के रूप में देखा जाता है, जो कि आपके कर्मों के हिसाब से रिजल्ट देगा। इस कार्ड का अर्थ है ऊर्जा, ताकत, शक्ति, जीवनशक्ति, इच्छाशक्ति तथा समस्याओं का सामना करना। यह बहुत ही अच्छा कार्ड है।
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — काला/नीला

4 of 13
rashi
मिथुन
'दी हिएरोफंत’ ये कार्ड बताता है एक आपको एक नई जानकारी प्राप्त होगी जो आपको फैसला लेने में मदद करेगी, ये दर्शाता है विवेक, अन्तरज्ञान, किसी बात का सामने आना जो आपके आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। इस कार्ड को बुद्धिमत्ता से जोड़ा जाता है।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — नीला
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
दी लवर्स’ ये दर्शाता है प्रेम, पार्टनरशिप, सम्बन्ध, आपकी च्वाइस और बताता है कि आपका चुनाव सही है। यह कार्ड नैतिकता के दोराहे पर खड़े होने को भी दिखाता है। एक ऎसा स्थान जहां आपको उच्च और नीच स्थिति में से किसी का चुनाव करना है।
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — भूरा/सुनहरा
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
‘दी स्टार’ ये दर्शाता है एक इच्छा, एक आशा, एक नजरिया जो आपकी सोच बदल सकती है, आपको थोड़ा धैर्य रखकर चलना चाहिए। यह टैरो कार्ड दर्शाता है कि आपके सपने और महत्वाकांक्षाएं भविष्य में सत्य साबित होंगी। सामान्य तौर पर, यह कार्ड लाभ, अच्छा कार्य, सहयोग, प्रेम, सौंदर्य, शांति, एकता आदि को दर्शाता है।
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — हरा
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
‘दी एम्परर’ ये आपके प्रभाव, नियंत्रण आदि को दर्शाता है। यह बताता है कि सिचुएशन आपके कंट्रोल में है। विशेष तौर पर जब आप सही प्रभावशाली तरीके से इस समस्या या सिचुएशन को दोबारा देखते हैं।
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — लाल

8 of 13
rashi
तुला
“द सन”  टैरो कार्ड को परिवार में धन, सफलता और खुशी के साथ संबद्ध किया जा सकता है। अत: भौतिक प्रसन्नता, भाग्यशाली विवाह और संतोष के साथ सूर्य टैरो कार्ड के साथ संबद्ध किया जा सकता है।
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — नारंगी/सुनहरा पीला

9 of 13
rashi
वृश्चिक
‘दी हाई प्रीस्टेस’ ये दर्शाता है कि आपका विवेक आपको सही दिशा में ले जा रहा है। आप एक परिवर्तन की ओर अग्रसर हैं। आज आप पर देवकृपा होगी। आज आप कार्य में सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे।
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — सफेद/गुलाबी

10 of 13
rashi
धनु
‘व्हील ऑफ़ फार्च्यून’ ये दर्शाता है कि देर से ही सही पर फैसला आपके पक्ष में है। इस कार्ड को जीवन चक्र के रुप में भी माना जाता है। यह किसी चीज का शुभारंभ माना जाता है। यह व्यक्ति की नियति, परिवर्तन, अच्छा भाग्य तथा नई दिशाओं की ओर संकेत करता है। 
शुभ अंक — 10
शुभ रंग — सुनहरा/पीला

11 of 13
rashi
मकर
दी स्टार’ ये दर्शाता है एक इच्छा, एक आशा, एक नजरिया जो आपकी सोच बदल सकती है। आपको थोड़ा धैर्य रखकर चलना चाहिए। यह टैरो कार्ड दर्शाता है कि आपके सपने और महत्वाकांक्षाएं भविष्य में सत्य साबित होंगी। यह कार्ड सूझ-बूझ और आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी/बैंगनी

12 of 13
rashi
कुंभ
‘दी इम्प्रेस’ ये कार्ड दर्शाता है, जीवन में नई शुरूआत, किसी शुभ कार्य के आरम्भ, संतान प्राप्ति, प्रगति, विस्तार, खुशहाली। इसलिए यदि किसी का नौकरी अथवा संतान का प्रश्न है तो यह सकारात्मक कार्ड है। सुख संपदा का कार्ड है, इसलिए शुभ है।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — सफेद/पीला
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
‘दी मैजिशियन’ ये दर्शाता है सफलता, कार्य करने की कला स्किल और प्रेरित करता है कि आप अपने विवेक से इस समस्या से निकल जाएंगे। यह सफलता उसके स्वयं की इच्छाशक्ति व दृढ़ संकल्पशक्ति पर निर्भर करेगी।
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें