फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 2 जुलाई: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Sun, 01 Jul 2018 02:23 PM IST
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot - फोटो : tarot
जिस तरह ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष
आत्मविश्वास सफलता की चाभी है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें। व्यावहारिक बनें। अपने अंतस की आवाज सुनें, उसके अनुसार आचरण करें। अपनी मंजिल तक पहुंचने के
लिए सही मार्ग खोजें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
लकी टैरो कार्डः स्ट्रेंथ
लकी नंबरः 8
विज्ञापन

3 of 13
वृष
वृषभ
जैसा बोओगे वैसा काटोगे। यह कर्मिक ऋण का हिसाब चुकाने का समय है। आज के दिन किसी जरूरतमंद को कुछ दान दें। आज किसी कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। स्थितियों में अपने आप संतुलन होगा।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबरः 21

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन
नई भागीदारी शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। मन में किसी तरह का भ्रम न पालें। ध्यान रखें कि हर अंत एक नई शुरुआत का आगाज होता है। नए सिरे से शुरूआत करें, किसी अनुभवी से सलाह लें। आप पर दैवी कृपा बनी हुई है। स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ो।
लकी टैरो कार्डः स्टार
लकी नंबरः 17
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क
आज अपने जीवन में खिले खुशी, प्रेम और शांति के इंद्रधनुष का आनंद लीजिए, अपने प्रियजनों के साथ संतुष्टि भरा समय बिताएं। आज के दिन आपको कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ सकता
है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सेंधा नमक मिले पानी से स्नान कीजिए।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह
अचानक यात्रा के संयोग हैं। आज आपके लिए अपने विचारों को लागू करने का सही समय है। स्वयं को उपेक्षित महसूस न करें। ध्यान रखें कि अपनी पहुंच के भीतर के फूलों से गुलदस्ता बनाने की कला है खुशी। जो कुछ आप के पास नहीं है उसके लिए आहें भरने में वक्त जाया न करें।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या
आज दुनिया को अपने कदमों तले नाप लेने का दिन है। विदेश यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। परिवर्तन बेहतर के लिए होता है। इसे स्वीकार करें। कुल मिलाकर आज का दिन स्नेह और रोमांस से भरपूर रहेगा।
लकी टैरो कार्डः व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबरः 10

8 of 13
तुला राशि
तुला
आज आपके कार्ड में जस्टिस (न्याय) विराजमान है। कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा। भ्रम और मानसिक ऊहापोह को दूर करने के लिए मोती धारण करें। नकदी की अस्थायी किल्लत महसूस हो सकती है। आप अपनी आमदनी और खर्च संतुलित कर सकते हैं। आज पैसे की बचत कर पाने में कुछ मुश्किल महसूस होगी।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11

9 of 13
वृश्चिक
आज छात्रों के लिए बेहतरीन दिन है। ज्यादा तनाव न लें, नहीं तो आप अपनी सेहत के लिए ही परेशानी खड़ी करेंगे। सावधान रहें। आज नए शुभारंभ का दिन है। पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुट जाएं... और आज के शुभ दिन का जश्न मनाएं।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टेस
लकी नंबर : 2

10 of 13
धनु राशि
धनु
आज आप पर दैवी कृपा बनी रहेगी। असीम अनुकंपा के लिए ब्रह्मांड को धन्यवाद दें। आज का दिन दौलत, शोहरत और समृद्धि का दिन है। भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। अच्छी तरह नींद लेना सेहत के लिहाज से जरूरी है। कशमकश की स्थिति से बाहर निकलिए। आज संपत्ति खरीदने या पुनर्निर्मित करने का काम न करें।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19

11 of 13
मकर
हर चमकदार चीज सोना नहीं होती है। भ्रम से बाहर निकलिए। व्यावहारिक बनें। आज वित्तीय समर्थन मिलता रहेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में आपके लिए दिव्य सुरक्षा का आवरण बना रहेगा।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ
आपके लिए आध्यात्मिक उपचार शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज आपके कार्ड पर सफलता और जीत विराजमान है। आप सही निर्णय लेने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम हैं। भ्रम से बाहर निकलिए।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन
आज स्वास्थ्य सर्वोत्तम रहेगा। भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। विश्वासघातियों से सावधान रहें। आज का दिन शुभ है, खासकर महिलाओं के लिए। आज का दिन आपके जीवन में शुरू हो रही शुभता की दस्तक दे रहा है।
लकी टैरो कार्डः एंपरर
लकी नंबरः 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें