जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। कैसा रहेगा आपका पूरा दिन?
विज्ञापन
2 of 13
मेष
आज खासकर महिलाओं के लिए एक अच्छा दिन है। आप अपनी नियति को जानते-समझते हैं। इसके अनुरूप रास्ते की खोज करें। जो कुछ आपके पास नहीं है उसके लिए हताश होने के
बजाय, जो कुछ आपके पास है उसके लिए कृतज्ञ बनें।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
वृषभ
जैसी करनी वैसी भरनी तो जीवन चक्र का हिस्सा है। आप भी ऐसे ही कर्म-चक्र से गुजर रहे हैं।
आपके कार्ड में यात्रा के योग हैं। खुद पर भरोसा बनाए रखें।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर : 10
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन
चमकने वाली हर वस्तु सोना नहीं होती है। किसी भी तरह का निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। हर चीज की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। भावनाओं में न बहें। सेहत के लिए अच्छी तरह नींद लें।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1
विज्ञापन
5 of 13
कर्क
सेहत अच्छी रहेगी। जश्न और उत्सव का समय है। विश्वासघातियों से सावधान रहें। सजग रहकर अपनी देखभाल करें।
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
सिंह
हवा में प्यार की खुमारी है। अपने अंतस की आवाज सुनें और आगे बढ़ें। जीवन के समग्र क्षेत्रों में अपने आप संतुलन आएगा। अनायास सोच के बवंडर में न फंसे रहें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर: 6
विज्ञापन
7 of 13
कन्या
परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएं। आज आपके जीवन में प्यार, खुशी और आनंद बरसता रहेगा। कानूनी मामले शीघ्र ही सुलझ जाएंगे। जरूरत से ज्यादा श्रम न करें। ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलें।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11
8 of 13
तुला राशि
तुला
आज का दिन यश और समृद्धि का दिन है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें। भावनात्मक स्थिरता का माहौल रहेगा।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19
9 of 13
वृश्चिक
अचानक यात्रा के योग हैं। जीवन में वित्तीय स्थिरता आएगी। अपने आप पर आत्मविश्वास बनाए रखें। परिस्थितियों से निपटने के लिए आपमें अद्भुत क्षमता है।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8
10 of 13
धनु
उपेक्षा की स्थिति से बाहर निकलें। आत्मविश्वास बनाए रखें। अपने अनुभवों से सीखें। स्थितियों में सुधार का शुभारंभ हो चुका है।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17
11 of 13
मकर राशि
मकर
एक चरण का अंत एक नए चरण का आरंभ होता है। विश्वास के साथ आगे बढ़ें। कुछ समय के लिए नकदी की समस्या महसूस हो सकती है। हौसला बनाए रखें। दुनिया को मुट्ठी में करने का प्रयास जारी रखें।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
12 of 13
कुंभ
अपनी जिम्मेदारियों का वहन करें। समस्याओं से बाहर निकलने के लिए आप पर्याप्त सूझबूझ रखते हैं। सेंधा नमक मिले जल से स्नान करें।
लकी टैरो कार्ड : हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5
मीन
परिवर्तन संसार का नियम है। परिवर्तन को स्वीकार करें और आगे बढ़ते रहें। आपको भावानात्मक सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिए अतिरिक्त समय देंगे। आप नया घर खरीद सकते हैं या फिर साज-सज्जा का काम करवा सकते हैं।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2