फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को करें 5 सरल उपाय, घर में आएगा धन-वैभव

Fri, 05 Feb 2021 08:14 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
money - फोटो : pixabay
ज्योतिष में शुक्र देव अथवा शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह की प्रकृति राजसी हैं। इसके अलावा शुक्र को प्रेम संबंधो का कारक भी माना जाता है। शुक्र के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। जिसकी कुंडली में शुक्र शुभ प्रभाव देता है, उसे किसी प्रकार से धन का अभाव नहीं रहता है। जिस जातक पर शुक्र की कृपा बनी रहती है, उसका जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण रहता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे तो शुक्रवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के 5 सरल उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
देवी लक्ष्मी
शुक्रवार को प्रातः उठकर स्नान करने के पश्चात सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी को प्रणाम करें। तत्पश्चात मां लक्ष्मी के समक्ष खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें। इसके अलावा उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 6
लक्ष्मी देवी
शुक्रवार को दिन खीर बनाएं उसमें केसर के कुछ धागे भी डालें। अब मां लक्ष्मी को इस खीर का भोग लगाकर 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें यह खीर खिलाएं। इसके बाद दक्षिणा और पीला वस्त्र देकर विदा करें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी बहुत जल्दी अपनी कृपा बरसाती हैं।

4 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शुक्र को प्रेम संबंधो का कारक भी माना गया है। यदि पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण तनाव बना हुआ रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर या शोपीस लगाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
venus planet
शुक्रवार के दिन शुक्र की चीजों जैसे सफेद वस्त्र, इत्र आदि चीजों का दान करें। इसके अलावा शुक्रवार के दिन स्वयं भी इत्र का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
यदि आप शुक्र के मजबूत करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन शुक्र स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपका शुक्र बलवान होकर शुभ फल प्रदान करता है। शुक्र के उच्च होने पर प्रेम, और पैसा दोनों प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें