फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष उपाय: ग्रह दोष से मुक्ति और सुख-समृद्धि पाने के लिए वार के अनुसार करें उपाय

Wed, 18 Nov 2020 12:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ज्योतिष के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से संबंध होता है।
कई बार जीवन में अचानक से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से संबंध होता है। इसलिए कई बार ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने पर भी हमारे जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। हर ग्रह के लिए एक दिन निर्धारित किया गया है। इसलिए ज्योतिष में ग्रहो को शांत करने के लिए सप्ताह के दिनों के हिसाब से उपाय बताए गए हैं। जिनको करने आप ग्रहों को मजबूत बना सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको इस बात के बारे में जानकारी होना आवश्यक है कि आपका कौन सा ग्रह आपको परेशानी दे रहा है। तो चलिए जानते हैं ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने के उपाय...
विज्ञापन

2 of 8
चंद्रमा - फोटो : पिक्साबे
सोमवार का दिन चंद्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। चंद्रमा को मन और मस्तिष्क का कारक माना गया है। कुंडली में चंद्रदोष के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन खीर बनाकर दूसरों को खिलानी चाहिए, लेकिन वह खीर स्वयं न खाएं। इससे आपके ऊपर से चंद्र के अशुभ प्रभाव मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 8
planet - फोटो : planet
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का माना गया है। मंगल को सही करने के लिए हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इस दिन लाल रंग की चीजों और मसूर की दाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। 
 

4 of 8
बुध ग्रह
बुध ग्रह को बुद्धि और वाकपटुता का कारक माना गया है। बुध के कमजोर होने से शिक्षा संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। बुध को मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन हरी रंग की चीजों का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। साबुत मूंग का दान करना चाहिए। लेकिन बुधवार के दिन मूंग का सेवन न करें क्योंकि जो चीज हम दान करते हैं उसका सेवन करना वर्जित माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह का माना गया है। बृहस्पति को सफलता और समृद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन पीले रंग का उपयोग करने से बहुत लाभ होता है। गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। बृहस्पति की कमजोर स्थिति  को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र दान करें। 

विज्ञापन

6 of 8
venus planet
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और संपन्नता का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। कुंडली मे शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन दही का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media
शनिवार का दिन न्याय के देवता को समर्पित किया जाता है। शनि की कमजोर स्थिति के कारण व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापार में भी परेशानियां आने लगती हैं। शनिवार के दिन पीपल में जल चढ़ाना चाहिए एवं सरसो के तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
सूर्य - फोटो : social media
रविवार का दिन सूर्य देव का माना गया है। सूर्य को मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए हमेशा अपने पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। हर रविवार को प्रातःकाल उठकर जल में गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्पित करना चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें