फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: गंभीर बीमारी होने का संकेत देते हैं ये डरावने सपने, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र इस बारे में

Mon, 14 Mar 2022 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कई बार सपने मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। इस अवस्था में मनुष्य को कुछ स्वप्न याद रहते हैं और कुछ भूल जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Swapna Shastra:सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। मनुष्य नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है। कई बार सपने मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। इस अवस्था में मनुष्य को कुछ स्वप्न याद रहते हैं और कुछ भूल जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है, जो कि हमें हमारे भविष्य के विषय में संकेत देता है। जो सपने ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाते हैं उन सपनों का फल भी जल्दी ही देखने को मिलता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के अशुभ भी माना गया है। कोई सपना हमें अच्छा महसूस कराता है और कोई सपना हमें डराता भी है। अक्सर लोगों को बार बार डरावने सपने आते हैं। क्या आप जानते हैं इन सपनों का क्या अर्थ है? यह वो सपने होते हैं जो व्यक्ति की बीमारी का संकेत देतेहैं। आइए जानते हैं ये कौन से सपने होते हैं…
विज्ञापन

2 of 5
सपने में गाती हुई महिला देखना गंभीर बीमारी का संकेत  - फोटो : istock
अगर कोई महिला गाना गाते हुए दिखे 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में गाना गाते दिखाई देती है या किसी महिला का स्नान के दौरान आलिंगन करते हुए देखते हैं तो यह स्वप्न शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको भविष्य में कोई गंभीर बीमारी या आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सपने में भूतप्रेत देखना यानी परिवार का कोई सदस्य हो सकता है बीमार  - फोटो : istock
सपने में दिखे अगर भूत 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में भूत प्रेत दिखाई देता है तो यह सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने का अर्थ है कि आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं या फिर आपके परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है।
 

4 of 5
सपने में जटाधारी साधु देखने से आपको धनहानि हो सकती है - फोटो : istock
सपने में दिखे अगर जटाधारी साधु 
सपने में जटाधारी साधु देखना भी स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना देखने से आपको धनहानि हो सकती है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में किसी महिला को काले कपड़े पहने देखें तो इसका मतलब आप जल्द ही बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swapna Shastra - फोटो : istock
सपने में बाल गिरते हुए देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि यदि सपने में नाखून या फिर बाल गिरते हुए दिखाई दें तो इसका मतलब आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। सपने में पेड़ काटते हुए देखने का अर्थ है कि भविष्य में परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य के खराब होने का संकेत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें